किसी मंदिर का निर्माण हो तो उसमें पत्थरों के अतिरिक्त अन्य सामग्री की आवश्यकता होती है। पत्थरों को एक-दूसरे से जोड़े रखने के लिए सीमेंट, चूना आदि का उपयोग किया जाता है। वहीं राजस्थान के वागड़ अंचल के डूंगरपुर में एक ऐसा अनूठा शिव मंदिर देवसोमनाथ है, जिसके गर्भगृह में दो शिवलिंग हैं और यह बिना किसी योजक सामग्री के निर्मित है। सम्पूर्ण मंदिर सफेद पत्थरों के खण्डों के जोड़ से निर्मित है। इसी विशिष्टता के कारण भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग इसकी देखरेख करता है।