RJ Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे शाम होते-होते साफ होने लगे हैं। जयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली, उदयपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़, राजसमंद, अजमेर, जालौर और जोधपुर सीट पर भाजपा जीत तो गई है, लेकिन कुछ सीटों में मिली हार भाजपा के लिए चिंता का विषय बन गई है।
विज्ञापन
1 of 14
राजस्थान की इन सीटों पर जीती भाजपा।
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव परिणाम की स्थिति धीरे-धीरे साफ होने लगी है। शाम होते- होते भाजपा ने राजस्थान की कई लोकसभा सीटों पर अपनी जीत का डंका बजाना शुरू कर दिया है। हालांकि भाजपा इस बार पिछड़ी हुई है, इस चुनाव में भाजपा को अपनी कई सीटें गंवानी पड़ी हैं। शाम चार बजे के बाद सामने आए नतीजों में भाजपा ने जयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली, उदयपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़, राजसमंद, अजमेर, जालौर और जोधपुर सीट पर जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन
2 of 14
जयपुर लोकसभा सीट
- फोटो : अमर उजाला
मंजू शर्मा ने बचाई लाज
जयपुर लोकसभा सीट में भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने यहां मंजू शर्मा को मैदान में उतारा था। मंजू शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास को मात दी है। आयोग के चुनावी आंकड़ों के अनुसार मंजू शर्मा को कुल 886850 वोट मिले हैं। वहीं, प्रताप सिंह खाचरियावास के खाते में 555083 वोट ही आए हैं। मंजू शर्मा ने 331767 वोटों से खाचरियावास को शिकस्त दी है।
विज्ञापन
3 of 14
जालौर में लुंबाराम ने हासिल की जीत।
- फोटो : अमर उजाला
जालौर में नहीं चला गहलोत का जादू
जालौर लोकसभा सीट के नतीजे भी भाजपा के हित में ही रहे। हालांकि जालौर को हॉट सीट माना जा रहा था। जालौर से इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत को उतारा था। गहलोत ने अपने बेटे की जीत के लगातार यहां दौरे और जनसभाएं कीं। यही वजह रही कि जालौर सीट को हॉट सीट माना जा रहा था और सबकी निगाहें इस सीट पर बनी हुईं थी। अफसोस इस बात का रहा था कि गहलोत का जादू यहां चल नहीं पाया। वैभव को वो प्यार नहीं मिला जिसकी उम्मीद गहलोत यहां के लोगों से कर रहे थे। यहां वैभव के सामने भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी खड़े हुए थे। लुंबाराम ने भी भाजपा को निराश नहीं किया और बड़े अंतर से जीत हासिल की। लुंबाराम ने 201543 मतों के अंतर से वैभव को मात दी। लुंबाराम ने जहां 796783 वोट हासिल किए तो वहीं वैभव को 595240 वोटों से संतोष करना पड़ा।
4 of 14
दुष्यंत ने दिलाई भाजपा को जीत।
- फोटो : अमर उजाला
झालावाड़ में फिर दिखी राजे की मजबूत पकड़
झालावाड़ में भी भाजपा ने परचम लहरा दिया है। यहां पूरी तरह से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का जादू देखने को मिला। यहां भाजपा ने राजे के बेटे दुष्यंत पर दांव खेला था और ये दांव सही भी पड़ा। वसुंधरा राजे की यहां मजबूत पकड़ का फायदा उनके बेटे के साथ-साथ भाजपा को भी मिला। वहीं उनके मुकाबले में कांग्रेस ने उर्मिला जैन को मैदान में उतारा था, लेकिन राजे की मजबूत पकड़ के आगे उर्मिला का प्रभाव न के बराबर ही रहा। यही वजह रही कि यहां हार-जीत में वोटों का एक बड़ा अंतर देखने को मिला। दुष्यंत ने 370989 से उर्मिला जैन को मात दी। दुष्यंत को 865376 मिले तो वहीं उनके मुकाबले उर्मिला को 494387 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 14
तीसरी बार जीते शेखावत।
- फोटो : अमर उजाला
जोधपुर में शेखावत की पकड़ बरकरार
जोधपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह उचियाडा से था। शेखावत ने उचियाडा को 114750 मतों से मात दी है। इस चुनाव में जहां शेखावत को 722978 वोट मिले तो वहीं उचियाडा मात्र 608228 ही हासिल कर पाए। जोधपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने लगातार तीसरी बार भारी मत हासिल कर भाजपा को जीत दिलाई है।
विज्ञापन
6 of 14
महिमा ने दिलाई भाजपा को जीत।
- फोटो : अमर उजाला
उम्मीदों पर खरा उतरीं महिमा
राजसमंद सीट पर भी शाम होते-होते नतीजे साफ हो गए और भाजपा यहां भी जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। राजसमंद सीट से महिमा कुमारी भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरी हैं। राजसमंद लोकसभा सीट पर महिमा कुमारी का मुकाबला कांग्रेस के डॉ. दामोदर गुर्जर से था। महिमा कुमारी ने 392223 मतों के अंतर से दामोदर गुर्जर को मात दी। महिमा को यहां 781203 वोट प्राप्त हुए तो वहीं दामोदर गुर्जर 388980 वोट पर ही सिमट के रह गए।
विज्ञापन
7 of 14
अजमेर सीट निकाल ले गए भागीरथ चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर में भी बजा जीत का डंका
अजमेर लोकसभा सीट से दोनों ही पार्टियों ने जाट नेताओं को मौका दिया था। इस मौके को भुनाते हुए भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी को बड़े अंतर से मात दी। भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने 329991 वोटों के अंतर से रामचंद्र चौधरी को मात दी। भागीरथ चौधरी ने जहां 747462 वोटों से जीत हासिल की तो वहीं रामचंद्र चौधरी को 417471 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
8 of 14
बीकानेर सीट पर भाजपा की जीत।
- फोटो : अमर उजाला
बीकानेर सीट भी बचाने में हुए कामयाब
बीकानेर लोकसभा सीट से भी भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा का भरोसा बरकरार रखा है। मेघवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल को 55711 वोटों से मात दी। अर्जुनराम मेघवाल ने 566737 वोट हासिल किए तो वहीं गोविंदराम को 511026 ही प्राप्त हुए।
भीलवाड़ा में भी भाजपा की स्थिति बेहतर
भीलवाड़ा में भी भाजपा की स्थिति बेहतर रही। मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल जीत के साथ लौटे। उनके सामने कांग्रेस सीपी जोशी मैदान में थे। मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दामोदर अग्रवाल ने 354606 के एक काफी बड़े अंतर से सीपी जोशी को शिकस्त दी। दामोदर अग्रवाल को 807640 वोट मिले तो वहीं सीपी जोशी 453034 वोट ही बटोर पाए।
10 of 14
भूपेंद्र ने दिलाई भाजपा को जीत।
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे भूपेंद्र यादव
अलवर लोकसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने जीत हासिल की है। उनके सामने कांग्रेस के ललित यादव मैदान में थे। भूपेंद्र ने 48282 मतों के अंतर से ललित यादव को हराया। भूपेंद्र को जहां 631992 वोट मिले तो वहीं ललित यादव को 583710 वोट ही मिल पाए।
11 of 14
उदयपुर सीट निकाल ले गए मन्नालाल रावत।
- फोटो : अमर उजाला
मन्नालाल रावत ने बचाई उदयपुर सीट
उदयपुर से भी भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत ने भाजपा को जीत दिलाई। मन्नालाल ने कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा को 261608 मतों के अंतर से हराया। मन्नालाल रावत को 738286 वोट मिले तो ताराचंद मीणा को 476678 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
पाली में चौधरी की चौधराहट
पाली सीट पर भी भाजपा को पीपी चौधरी ने जीत का रास्ता दिखाया है। पीपी चौधरी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी संगीता बेनीवाल को 245351 मतों के अंतर से बड़ी शिकस्त दी। पीपी चौधरी ने 757389 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं संगीता बेनीवाल 512038 वोट ही हासिल कर पाईं।
कोटा में बिरला का दबदबा
ओम बिरला ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को निराश नहीं किया। कोटा सीट पर भाजपा ने ओम बिरला को मैदान में उतारा था। वहीं उनके सामने कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल थे। चुनाव में ओम बिरला ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 41974 मतों के अंतर से कांग्रेस के प्रहलाद को शिकस्त दी। ओम बिरला ने 750496 वोट हासिल किए तो वहीं प्रहलाद 708522 वोट ही प्राप्त कर सके।
जयपुर ग्रामीण से राव जितेंद्र सिंह ने भाजपा काे जीत दिलाई है। उनके सामने कांग्रेस के अनिल चोपड़ा मैदान में थे। राव जितेंद्र सिंह ने 617877 वोट हासिल कर (1615) मतों के अंतर से अनिल चोपड़ा का मात दी।
चित्तौड़गढ़ सीट से चंद्र प्रकाश जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी अंजना उदयलाल को 389877 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। चंद्र प्रकाश ने 888202 से जीत हासिल की।
यहां गंवाई सीट
12 of 14
भजनलाल ने दिलाई कांग्रेस को जीत।
- फोटो : अमर उजाला
करौली-धौलपुर में देखा हार का मुंह
करौली-धौलपुर लोकसभा सीट में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा ने यहां से इंदु देवी को मौका दिया था मगर वो भाजपा का भरोसे पर खरी नहीं उतर पाईं। करौली-धौलपुर सीट पर कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव ने इंदु देवी को शिकस्त देते हुए 98945 मतों के अंतर से 530011 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं इंदु देवी को 431066 वोट ही मिल पाए।
13 of 14
कुलदीप इंदौरा निकाल ले गए श्रीगंगानगर।
- फोटो : अमर उजाला
गंगानगर में कुलदीप इंदौरा ने दी शिकस्त
कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप ने 88153 मतों के अंतर से प्रियंका बालन को हराया। कुलदीप इंदौरा ने 726492 वोट हासिल किए वहीं प्रियंका 638339 वोट ही हासिल कर पाईं।
चूरू सीट से राहुल कस्वां ने हासिल की जीत।
- फोटो : अमर उजाला
चूरू सीट गंवाई
चूरू सीट पर कांग्रेस के राहुल कस्वां ने 72737 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया को हराया। राहुल ने जीत के लिए 728211 वोट हासिल किए। वहीं देवेंद्र झाझड़िया 655474 वोट हासिल कर पाए।