फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palace On Wheels: कल से फेम टूर पर दुनिया की दूसरी लग्जरी ट्रेन, जयपुर से शुरू होगा सफर, देखें शाही अंदाज

Fri, 07 Oct 2022 07:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Palace On Wheels: कल से फेम टूर पर दुनिया की दूसरी लग्जरी ट्रेन, जयपुर से शुरू होगा सफर, देखें शाही अंदाज
विज्ञापन
1 of 7
शाही ट्रेन का टूर कल से शुरू हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया की दूसरी सबसे लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स एक बार फिर सफर के लिए तैयार है। कल यानी शनिवार से पैलेस ऑन व्हील्स का फेम टूर जयपुर से शुरू हो रहा है। यह टूर जयपुर से शुरू होकर रणथंभौर, बूंदी, चित्तौड़, उदयपुर, अजमेर होते हुए जयपुर में ही खत्म होगा। सीएम अशोक गहलोत कल जयपुर में हरी झंडी दिखाकर शाही ट्रेन को रवाना करेंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर से पैलेस ऑन व्हील्स का दूसरा टूर सफदरजंग रेलवे स्टेशन दिल्ली से शुरू होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
लग्जरी सुईट। - फोटो : सोशल मीडिया
पैलेस ऑन व्हील्स अपने नाम की तरह एक महल ही है। इसके हर कोच को शाही अंदाज में तैयार किया गया है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए लग्जरी सुईट, स्पा, बार और जिम जैसी सुविधाएं भी हैं। पैलेस ऑन व्हील्स में पर्यटकों को इंडियन, चायनीज और कॉन्टिनेंटल फूड भी प्रोवाइड कराया जाएगा। शाही सुविधाओं के कारण पैलेस ऑन व्हील्स को दुनिया की दूसरी सबसे लग्जरी ट्रेन का खिताब भी हासिल है। कोरोना काल के कारण दो साल बाद यह ट्रेन एक बार फिर सफर पर निकलने के लिए तैयार है। आइए अब पैलेस ऑन व्हील्स की खासियत के बारे में जानते हैं....
विज्ञापन

3 of 7
महाराजा रेस्टोरेंट। - फोटो : सोशल मीडिया
कल से पैलेस ऑन व्हील्स यानी शाही ट्रेन का फेम टूर कल शनिवार से शुरू हो रहा है। जिसमें राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में आने वाले कुछ इन्वेस्टर्स, टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट,  पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के अलावा अन्य लोग शामिल होंगे। वहीं, 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाही ट्रेन को दिल्ली से रवाना करेंगे। इस टूर के लिए अब तक करीब 40 यात्रियों ने टिकट बुक करा लिया है। इसके अलावा शाही ट्रेन का दूसरा टूर 19 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके बाद यह ट्रेन 26 अक्टूबर को अपना तीसरा टूर शुरू करेगी। 

4 of 7
डबल बेड वाला लग्जरी सुईट। - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे मंहगा किराया 5 लाख 35 हजार का
शाही ट्रेन में सफर करना आपको शाही अहसास भी कराता है, लेकिन इसके लिए बड़ी कीमत भी चुकानी होती है। पैलेस ऑन व्हील्स में सबसे लग्जरी सुईट के लिए का किराया 5 लाख 35 हजार रुपये है। जिसमें आपको डबल बैड, अटैच बॉशरूम, सोफा, टीवी और डाइनिंग टेबल के साथ मिलेंगे। इतने ही रुपये में आपको एक लग्जरी सुईट में दो अलग-अलग बैड, सोफा और टीवी सहित अन्य सुविधाओं के साथ मिलेंगे। इसके अलावा 3.50 हजार रुपये में आप अपने लिए डीलक्स रूम भी बुक कर सकते हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
सैलून की भी सुविधा। - फोटो : सोशल मीडिया
यह सुविधाएं भी मिलेंगी
पैलेस ऑन व्हील्स में स्पा, बार, लॉन्ड्री, जिम और सैलून की सुविधा भी है। यात्रियों के भारतीय खाने के साथ राजस्थानी, चायनीज और कॉन्टिनेंटल फूड भी मिल सकेगा। इसके अलावा डिमांड करने पर मनपसंद खाना भी आपको ट्रेन में मिलेगा। ट्रेन में 5 साल तक के बच्चों के लिए यात्रा फ्री है, वहीं 5 से 10 साल तक के बच्चों का आधा किराया लिया जाता है। इसके अलावा स्पा और बार सहित अन्य सुविधाओं के लिए अलग से भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

6 of 7
ऑन डिमांड मिलेगा खाना। - फोटो : सोशल मीडिया
ये रहेगा ट्रेन का रूट
दिल्ली से शुरू होकर यह ट्रेन जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद यहां से सवाई माधोपुर के लिए रवाना होगी। चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए ट्रेन दिल्ली पहुंची। जहां यात्रा खत्म होगी।  ट्रेन का एक टूर 7 दिन और 8 रात का होता है। इस दौरान पर्यटकों को राजस्थान के साथ ऐतिहासिक जिले और उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का भ्रमण कराया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाही ट्रेन में जिम की भी सुविधा है। - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल हुई इतनी कमाई
साल   कमाई
2019-20 14.65 करोड़
2018-19 16.17 करोड़
2017-18  14.5 करोड़
2016-17  13.96 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें