फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sardool Sikander Death: भजन गाते थे सरदूल, इस एलबम से मिली थी शानदार सफलता, मौत की खबर से गम में डूबा पंजाब का कला जगत

Wed, 24 Feb 2021 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पंजाबी गायक सरदूल सिकंद पत्नी अमर नूरी के साथ। - फोटो : फाइल फोटो
कोरोना के कारण जान गंवाने वाले सरदूल सिकंदर पंजाब के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता थे। बेहद मुफलिसी से जीवन की शुरुआत करने वाले सरदूल को 1980 में आई एलबम रोडवेज दी लारी से सफलता मिली। एक बेहद सफल गायक होने के साथ सरदूल एक बेहतरीन अभिनेता भी थे। करियर की शुरआत में उन्होंने मां चिंतपूर्णी और ज्वाला जी में सालाना जागरणों में हिस्सा लिया। रोडवेज दी लारी की सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बेहद सरल स्वभाव के सरदूल गरीब लड़कियों की शादी में काफी योगदान दिया करते थे। जनवरी 1961 में पैदा हुए सिकंदर के पिता सागर मस्ताना तबला बजाते थे। पटियाला घराने से संबंध रखने वाले सिकंदर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के गांव खेड़ी नौद्ध सिंह में पैदा हुए थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर सरदूल सिकंदर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया कि महान पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वे हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुए थे और उसी के लिए उनका इलाज चल रहा था। पंजाबी संगीत की दुनिया आज गरीब है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। 
विज्ञापन

2 of 5
पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर - फोटो : फाइल फोटो
मोहाली में 2006 तक हर साल सालाना खेल मेले का आयोजन किया जाता था। इसमें सरदूल अपनी पत्नी अमन नूरी के साथ हमेशा आते थे। इन खेलों में कबड्डी और कुश्ती जैसे देसी खेलों के मुकाबले आयोजित करवाए जाते थे। मोहाली के रहने वाले जतिंदर सभरवाल बताते हैं कि उनके पिता मोहाली के फेज 7 दशहरा ग्राउंड में खेल मेलों का आयोजन करवाते थे। 2003 में खेल मेले में सरदूल शो करने आए थे। जतिंदर उनकके लिए बर्फी लाए थे। सरदूल को शुगर थी। उस समय उनकी पत्नी अमन नूरी ने कहा कि सरदूल को शूगर है। इसके बाद जतिंदर सरदूल सिकंदर के लिए कम मीठे की मिठाई लेकर आए थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर और अमर नूरी - फोटो : फाइल फोटो
सरदूल की मौत के समाचार से फिल्म और गायकी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पंजाबी गायक एवं गीतकर हैप्पी रायकोटी ने लिखा है, ओए मालका, एह की कहर कमाया। गायिका मिस पूजा ने सरदूल सिकंदर की फोटो शेयर कर लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि उस्ताद सरदूल सिकंदर हमें छोड़कर चले गए। परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दे। रेस्ट इन पीस गुरुजी। गायक दलेर मेहंदी ने भी सरदूल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
 

4 of 5
पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर - फोटो : फाइल फोटो
प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट कर सिकंदर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि बहुत ही दुखदायक खबर है। इनका (सरदूल सिकंदर) गाना सुन के आम आदमी भी सुर में हो जाता था। मैं खुशकिस्मत हूं कि पाजी मेरी बेटी की पहली लोहड़ी के मौके पर पहली बार हमारे घर आए थे, हम सब बहुत खुश थे, पर पता नहीं था कि वो मुलाकात आखिरी होगी, आप बहुत याद आएंगे पाजी, ईश्वर आपको अपने चरणों में जगह दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का बड़ा बेटा आलाप सिकंदर। - फोटो : फाइल फोटो
सरदूल सिकंदर की पत्नी अमर नूरी भी प्रसिद्ध गायिका हैं। उनके दो बेटे आलाप और सारंग सिकंदर हैं। दोनों गायकी के क्षेत्र में हैं। सरदूल सिकंदर दिसंबर के दूसरे हफ्ते में सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में गए थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें