कारोबारी अनोख मित्तल की पत्नी लिप्सी की हत्या के मास्टरमाइंड गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार देररात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
लुधियाना में डेहलों रोड पर स्थित रेस्तरां में खाना खाने के बाद रास्ते में सुपारी देकर पत्नी को मौत के घाट उतरवाने वाले कारोबारी अनोख मित्तल से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं।
कारोबारी अनोख मित्तल अपनी दुकान पर काम करने वाली प्रतीक्षा के प्यार में इतना पागल हो चुका था कि उसने दो बार प्रतीक्षा का रोका (रिंग सेरेमनी ) तुड़वा दिया था। वह हर बार प्रतीक्षा को यह कहता था कि वह किसी न किसी तरीके जल्द ही उससे शादी करेगा।
प्रतीक्षा भी अनोख के प्यार में पागल थी और वह ही उसे प्लानिंग बताती थी कि रिश्ता कैसे तुड़वाया जाए। जब तक प्रतीक्षा के परिवार वाले रिश्ता टूटने का पता लगाने की कोशिश करते तो प्रतीक्षा कोई न कोई बहाना लगा देती थी और बात को घुमाने की कोशिश करती थी। हालांकि सूत्र बताते है कि प्रतीक्षा और अनोख के रिश्ते के बारे में प्रतीक्षा के घर वालों को पता था। वह प्रतीक्षा की जल्द शादी करना चाहते थे, मगर प्रतीक्षा अनोख से शादी करने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
2 of 7
लुधियाना हत्याकांड
- फोटो : संवाद
तीसरी बार हो चुका था रोका
अनोख द्वारा शादी न करने की वजह से प्रतीक्षा के घर वालों ने तीसरी बार उसका फिर से रोका कर दिया था। ताकि जल्द ही उसकी शादी कर सके। बताया जाता है कि प्रतीक्षा और उसके परिवार वालों ने अनोख पर दबाव बना रखा था कि वह जल्द शादी करे।
विज्ञापन
3 of 7
लुधियाना हत्याकांड
- फोटो : संवाद
कोई रास्ता न मिलने पर रची हत्या की साजिश
अनोख को लिप्सी से पीछा छुड़वाने का कोई रास्ता नहीं मिला तो उसने उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली। जिसके लिए उसने ढाई लाख रुपये में सौदा तय कर डाला। लिप्सी तो मौत के घाट उतारने की सारी प्लानिंग के बारे में प्रतीक्षा को पता था।
4 of 7
लुधियाना में हत्या
- फोटो : संवाद
प्रतीक्षा की जल्द शादी करना चाहते थे घर वाले
एडीसीपी 2 देव सिंह ने बताया कि प्रतीक्षा की रिंग सेरेमनी हो चुकी थी। कहां हुई थी किसके साथ हुई थी अभी पता नहीं चल पाया है। उसके परिवार वाले जल्द ही शादी करने की भी तैयारी कर रहे थे। जिसके बारे में अनोख को पता था। प्रतीक्षा उस पर दबाव बना रही थी कि वह जल्द लिप्सी को अपनी जिंदगी से दूर करे और उससे शादी करे। लिप्सी को अपनी जिंदगी से हटाने के लिए अनोख को कुछ समझ में नहीं आया तो उसने उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली। लिप्सी को मौत के घाट उतारने की सारी प्लानिंग के बारे में प्रतीक्षा को भी पता था। उसने भी किसी को कुछ नहीं बताया ताकि लिप्सी को जल्द हटा कर वह अनोख से शादी कर सके। जिस समय वारदात को अंजाम दिया उस समय भी प्रतीक्षा को पता चल चुका था।
विज्ञापन
5 of 7
अपने पति अनोख के साथ मानवी
- फोटो : फाइल
खाना खाने के बाद अनोख ने पत्नी संग किया था डांस
वी मैक्स रेस्तरां में खाना खाने के दौरान कारोबारी अनोख और उसकी पत्नी लिप्सी ने काफी आनंद लिया। खाना खाने के बाद भी वह वहां बैठे रहे। वहां दोनों ने पंजाबी गानों पर डांस भी किया था। जिसकी अनोख ने वीडियो भी बनाई थी और उसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। उसने लिप्सी को मौत के घाट उतरवाने से पहले उसके साथ इतना इंज्वाय किया ताकि उसे किसी तरह का कोई शक न हो। खाना खाने के बाद जब वह रेस्तरां से निकले तो आरोपियों को इस बारे में पता था।
विज्ञापन
6 of 7
पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : संवाद
मास्टरमाइंड गोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी सात दिन के पुलिस रिमांड पर
कारोबारी अनोख मित्तल की पत्नी लिप्सी की हत्या के मास्टरमाइंड गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार देररात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच लिप्सी मित्तल के पति कारोबारी अनोख मित्तल, उसकी प्रेमिका प्रतीक्षा, अमृतपाल सिंह उर्फ बल्ली, गुरदीप सिंह उर्फ मान, सोनू सिंह उर्फ सोनू, सागरदीप सिंह उर्फ तेजी और गोपी को अदालत में पेश किया। सभी आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
प्रतीक्षा के परिवार से भी होगी पूछताछ
पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के लिए एक से ज्यादा हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। आरोपियों से हथियारों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। एसीपी ने बताया कि इस मामले में अनोख के नजदीकी पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस अब प्रतीक्षा के परिवार वालों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतीक्षा के घरवालों को उसके रिश्ते के बारे में और हत्याकांड की प्लानिंग के बारे में पता था या नहीं।