पंजाबी गायिका इंदर काैर का 13 मई को अपहरण हुआ था। छह दिन बाद उनकी लाश लुधियाना की नीलो नहर से मिली थी। इस मामले में पुलिस ने इंदर काैर के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। कत्ल के आरोपी एनआरआई सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ के कानूनी सलाहकार ने पुलिस की जांच और सिंगर के परिवार के आरोपों पर बड़े सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
इंदर काैर
- फोटो : Instagram
सुक्खी के खाते से इंदर काैर को भेजे गए पैसे
जांच को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने आशंका जताई है कि यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला है। बचाव पक्ष का दावा है कि सुक्खी के खाते से इंदर को करीब 60 से 70 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे, जिससे दोनों के बीच मजबूत संबंधों का पता चलता है।
विज्ञापन
3 of 7
इंदर काैर
- फोटो : Instagram
परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालता था
वकील ने यह सवाल भी उठाया कि जब आरोपी सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तस्वीरें साझा करता था, तो सिंगर को उसकी शादी के बारे में पता न होने की बात गले नहीं उतरती। इसके अलावा, सुक्खी के फिलहाल पंजाब आने का भी कोई पुख्ता प्रमाण मौजूद नहीं है।
4 of 7
इंदर काैर
- फोटो : Instagram
सड़क हादसा भी हो सकता है
बचाव पक्ष के वकील ईश्वरजोत ने अदालत की कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस के पास रिमांड के लिए कोई ठोस आधार नहीं था, यही वजह रही कि अदालत ने पांच दिन के बजाय महज एक दिन की ही कस्टडी मंजूर की। उन्होंने पुलिस थ्योरी पर सवाल दागते हुए कहा कि नीलो नहर से लाश और कुछ दूरी पर कार मिलना सीधे तौर पर हत्या साबित नहीं करता, यह एक सड़क हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
इंदर काैर
- फोटो : Instagram
बिना हथियार मिले लगाई आर्म्स एक्ट की धारा
पिछली सुनवाई के दौरान जब कोर्ट ने गाड़ी में मिले खून के धब्बों के अलावा किसी गोली या गनशॉट के निशान के बारे में पूछा, तो पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था। ऐसे में बिना किसी हथियार की बरामदगी के आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाना समझ से परे है।
विज्ञापन
6 of 7
इंदर काैर
- फोटो : फाइल
पिता की गिरफ्तारी को बताया साजिश
दूसरी तरफ, सुक्खी के पिता प्रीतम सिंह की गिरफ्तारी को भी डिफेंस ने एक सोची-समझी साजिश बताया है। वकील का आरोप है कि सेना से सेवानिवृत्त बुजुर्ग को पुलिस ने पहले आधा दिन अवैध हिरासत में रखा और जब इस संबंध में हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर रेड कराई गई, तब जाकर अगले दिन उनकी गिरफ्तारी दिखाई गई।
आरोपी पक्ष के अनुसार, सुक्खी के भारत आने की भनक उसके पिता तक को नहीं थी, इसलिए उन्हें इस मामले में घसीटना और मोहाली में बैठकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाना पूरी तरह बेबुनियाद है। सिंगर के परिजनों को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए कि इंदर का अपहरण हुआ था या वह खुद सुक्खी को विदा करने गई थीं।
मृतका के वकील ने खारिज किए दावे
इसके विपरीत, मृतका इंदर कौर के वकील हरकमल सिंह ने बचाव पक्ष के इन तमाम दावों को खारिज करते हुए कहा कि आरोपियों की तरफ से ऐसे तर्क आना स्वाभाविक है। उन्होंने दलील दी कि सुक्खी जब भी कनाडा जाता था, तो अपनी दोनों पिस्टल घर पर अपने पिता के पास ही छोड़कर जाता था। वारदात के समय भी पिता ने ही उसे हथियार मुहैया कराया था और वह मोहाली में हुई साजिश का अहम हिस्सा थे, जिसे अदालत ने भी संज्ञान में लिया है।
मुख्य आरोपी सुखविंदर के खिलाफ जल्द ही लुकआउट सर्कुलर जारी होने जा रहा है, जिससे उसके विदेश भागने के रास्ते बंद हो जाएंगे और उसकी मौजूदगी की सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। फिलहाल जमालपुर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मामले से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है, जबकि थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने आरोपी पक्ष के अवैध हिरासत और फंसाने के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है।