फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में सड़क पर आया पंजाब, दूसरे राज्यों से जोड़ने वाला हर हाईवे जाम 

Sat, 06 Feb 2021 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों द्वारा दिए गए देशव्यापी चक्का जाम की कॉल का शनिवार को पंजाब में पूरा असर देखने को मिला। कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसान सड़कों पर उतर आए। दोपहर तीन बजे तक चक्का जाम किया गया। इस दौरान पुलिस, सेना तथा सभी इमरजेंसी सेवाओं को आने-जाने की छूट दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर जमा लगाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
किसान यूनियनों की तरफ से मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर दो जगह चक्का जाम किया गया। साथ ही आवाजाही पूरी तरह रोक दी। हालांकि उन लोगों की गाड़ियों को एयरपोर्ट तक जाने दिया गया, जिनके पास फ्लाइट्स की टिकट थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बठिंडा में धरना दे रहे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले पंजाब को दूसरे राज्यों से जोड़ने वाले सभी हाईवे पर धरना लगाकर रोड जाम कर दिया। मोहाली में किसानों ने एयरपोर्ट रोड इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च के सामने लाइटों पर चक्का जाम किया गया थ। इस दौरान सड़क के सेंटर में ट्रैक्टर लगा दिए गए थे। साथ ही दरियां बिछाकर किसान सड़क के बीच में बैठ गए। इस दौरान एयरपोर्ट के लिए केवल उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा था। जिनके पास टिकट थी। 
 

4 of 5
लुधियाना में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां चौक पर जाम के कारण सरहिंद समेत अन्य इलाकों का ट्रैफिक आगे नहीं बढ़ पाया। सुनाम में बठिंडा पटियाला मुख्य मार्ग पर किसानों ने चक्काजाम किया। लुधियाना में किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठ गए। लुधियाना से फिरोजपुर रोड भी जाम किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब में छोटे छोटे बच्चे भी प्रदर्शन करते दिखे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा के कस्बा बघापुराना के पास टोल प्लाजा पर किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। मंडी गोबिंदगढ़ में इंडियन नेशनल ट्रेड कांग्रेस द्वारा खेती कानून के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर बस स्टैंड पर नारेबाजी की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें