लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू के बिहार में छिपे होने की सूचना मिली है। दिल्ली पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन बिहार में मिली है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम बिहार रवाना भी हो गई है।
विज्ञापन
2 of 5
Deep sidhu
- फोटो : इंस्टाग्राम
26 जनवरी की हिंसा के मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस ने 38 उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर ली है। इस मामले में कुल 44 मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। मामले के आरोपी दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद से ही वह भूमिगत है।
विज्ञापन
3 of 5
दीप सिद्धू
- फोटो : Social Media
दीप सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई भी पेश की थी, जिसमें उसने भावुक होकर बिहारी प्रवासियों को पंजाबियों की तुलना में बेहतर बताया था। सिद्धू ने कहा कि जब पुलिस उनके पीछे पड़ी थी और बचने की कोई जगह नहीं बची थी, तब वह एक बिहारी प्रवासी मजदूर के अस्थायी तंबू में रह रहे थे।
4 of 5
deep sidhu and lakha sidhana
- फोटो : Amar Ujala
दीप सिद्धू ने अपनी वीडियो में आगे कहा कि मुझको और लक्खा सिधाना को देख कर कोई भी भविष्य में पंजाब के अधिकार के लिए लड़ने को लेकर खड़ा नहीं होगा। उसने कहा कि मैं जब अकेला रह गया, तब बिहारी प्रवासियों ने भोजन और आश्रय दिया।
दीप सिद्धू ने गुरदासपुर के भाजपा सांसद सनी देओल पर भी धोखा देने का आरोप लगाया था। सिद्धू ने कहा था कि मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता हूं। जिनके लिए 2019 के आम चुनाव में प्रचार किया, उन्होंने भी खुद को अलग कर लिया है। नए वीडियो में सिद्धू ने कहा है कि किसान नेताओं और पंजाब के अन्य लोगों की तरफ से देशद्रोही कहे जाने से उन्हें गहरा दुख हुआ है। अज्ञात स्थान से फेसबुक पर साझा किए गए ताजा वीडियो में अपनी भावना व्यक्त करते हुए आंखों में आंसू आ जाते हैं और फिर वह कैसे अपने खाने पीने का गुजारा कर रहे हैं।