फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Case: मुक्तसर में धारा 144, अमृतपाल के गांव में पैरा मिलट्री फोर्स तैनात, जानिए पंजाब का माहौल

Sat, 18 Mar 2023 09:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
विज्ञापन
1 of 7
मोहाली में तलवारें लेकर मार्च निकालते अमृतपाल के समर्थक, दूसरी और पुलिस तैनात। - फोटो : अमर उजाला
खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए उसके 78 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल सहित उसके साथी अभी फरार हैं। इस बीच, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर पंजाब में रविवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अमृतसर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू करने के साथ ही भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है।

अमृतपाल पर कार्रवाई की खबरों के बाद उसके समर्थकों ने आनंदपुर साहिब में ऊना-चंडीगढ़ मार्ग, बरनाला-फरीदकोट हाईवे और मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर जाम लगा दिया। अमृतपाल के पैतृक स्थान अमृतसर के गांव जल्लूपुर खेड़ा के पास सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। जानिए पंजाब के अलग-अलग हिस्सों का माहौल...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मुक्तसर में धारा 144 लागू होने उपरांत शहर में तैनात पुलिस दल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर में धारा 144 लागू
पंजाब के मुक्तसर में वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल पर कार्रवाई के बाद मुक्तसर में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं अमृतपाल का 19 मार्च को मुक्तसर में होने वाला खालसा वहीर प्रोग्राम रद्द कर हो गया है। जिसके चलते मुक्तसर में गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के सभी नाकों व शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा प्रबंध कर दिए गए हैं, ताकि अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन

3 of 7
Amritpal Singh - फोटो : ANI
गुरुद्वारा टिब्बी साहिब के पास से खालसा वहीर की शुरुआत करनी थी
बता दें कि अमृतपाल की ओर से रविवार को मुक्तसर के गुरुद्वारा टिब्बी साहिब के पास से खालसा वहीर की शुरुआत करनी थी। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त प्रबंध पहले से ही कर लिए थे। मगर अमृतपाल पर कार्रवाई के बाद प्रोग्राम रद्द होने पर शहर में पुलिस सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि मुक्तसर में अमृतपाल का ये दूसरा प्रोग्राम होना था। इससे पहले मेला माघी पर भी मुक्तसर में खालसा वहीर पहुंची थी। मुक्तसर में इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हैं और धारा 144 लागू कर शहर में इस संबंध में मुनियादी भी करवाई जा रही है कि अगर कोई भी भीड़ एकत्र करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी (डी) राजेश स्नेही ने धारा 144 की पुष्टी करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है। धारा 144 का उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

4 of 7
मोहाली में अमृतपाल की रिहाई की मांग पर प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मोहाली में निहंग सड़कों पर उतरे
अमृतपाल के मामले को लेकर मोहाली में भी माहौल गरमा गया। वाईपीएस चौक से नारे लगाते हुए गुरुद्वारा सिंह शहीदां की ओर रवाना निहंग हुए। एयरपोर्ट रोड पर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन

5 of 7
गांव जल्लूपुर खेड़ा में भारी मात्रा में पैरा मिलट्री फोर्स तैनात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर के गांव जल्लूपुर खेड़ा में भारी मात्रा में पैरा मिलट्री फोर्स तैनात
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बाद प्रशासन ने उसके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में भारी संख्या में पुलिस बल व पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया है। तरनतारन की ओर व अमृतसर जालंधर जीटी रोड पर स्थित रइया के पास से जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। एक तरह से पुलिस फोर्स ने पैरामिलट्री फोर्स के साथ गांव जल्लूपुर खेड़ा को सील कर दिया है। न तो किसी को गांव से बाहर ही निकलने की इजाजत है और न ही किसी को गांव में प्रवेश करने की इजाजत दी जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
सुरक्षा के मद्देनजर अमृतसर के टाउन हाल पर फ्लैग मार्च से पहले मौजूद पैरा मिल्ट्री फोर्स के जवान - फोटो : अमर उजाला
अमृतपाल पर कार्रवाई को लेकर श्री आनंदपुर साहिब में रोड जाम किया गया
वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी की खबरें आने के बाद श्री आनंदपुर साहिब में उना चंडीगढ़ मार्ग को निहंग सिख संगठनों ने बंद कर दिया है, माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। लगभग आधा घंटा तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल
डीएसपी अजय सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ पहुंचकर जाम खुलवाया तथा निहंग संगठनों को अपील की गई के जब तक कोई फैसला सामने नहीं आ जाता तब तक मार्ग को जाम न किया जाए। लोगों को आने वाली परेशानी को देखते हुए डीएसपी ने जाम को खुलवा दिया फिलहाल निहंग सिख संगठनों के प्रमुख लोगों ने पुलिस की अपील के बाद जाम को खोल दिया है, लेकिन यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि वह दोबारा से जाम लगाएंगे या नहीं। निहंग संगठनों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा के फिलहाल जाम को खोल दिया गया है लेकिन अगर दोबारा से जाम करना पड़ेगा तो वह गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें