फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा-राजस्थान की बढ़ी चिंता: बांधों में कम हुआ पानी का स्तर, बीबीएमबी ने राज्यों से की ये अपील

Tue, 27 Oct 2026 12:01 AM IST
शाहिल शर्मा राजिंद्र शर्मा चंडीगढ़

सार

इस बार मानसून सीजन के कमजोर रहने से भाखड़ा और पौंग डैम में पानी का जलस्तर घट गया है। इसका असर रबी की फसलों पर पड़ सकता है जिससे हरियाणा-पंजाब और राजस्थान के किसानों की चिंता बढ़ गई है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
1 of 7
भाखड़ा और पौंग डैम का घटा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भाखड़ा बांध में पिछले साल के मुकाबले 38 फीट और पौंग बांध में 22 फीट कम पानी है जिसने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की चिंता बढ़ा दी है। बांधों में पानी की आवक भी कम हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। इसका असर सीधे रबी सीजन पर पड़ने की आशंका है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता प्रभावित हुई तो किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं जलापूर्ति और बिजली उत्पादन पर भी दबाव बढ़ सकता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भाखड़ा नहर - फोटो : संवाद
प्रदेश में रबी सीजन के तहत गेहूं और बाकी फसलों की बुआई एक नवंबर से शुरू हो जाएगी जो दिसंबर माह तक जारी रहेगी। यही कारण है कि तीनों राज्यों ने अभी से पानी की मांग भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) को भेज दी है लेकिन बोर्ड के पास इस साल मांग को पूरा करना बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन

3 of 7
मानसून में कम बारिश से घटा बांधों में जलस्तर - फोटो : संवाद
बोर्ड ने सभी राज्यों से अपील की है कि वे अपनी पानी की मांग कम करें ताकि रबी सीजन के दौरान सिंचाई के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। भाखड़ा में जिस तरह से जलस्तर कम चल रहा है, उससे आगे संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पीने के पानी की आपूर्ति भी कम हो सकती है जिससे जल विवाद गहरा सकता है। पहले भी पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर विवाद हो चुका है। साथ ही बिजली के उत्पादन भी असर पड़ेगा।

4 of 7
जलस्तर के कम होने से बढ़ी किसानों की चिंता - फोटो : संवाद
भाखड़ा का जलस्तर 1632 फीट तक पहुंचा 
भाखड़ा बांध का जलस्तर इन दिनों 1632 फीट बना हुआ है जो पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। अगर वर्ष 2025 की बात करें तो बांध का जलस्तर इन दिनों करीब 1670 फीट बना हुआ था। इसी तरह पौंग बांध का जलस्तर भी 1660 फीट है जो पिछले साल के दौरान इन दिनों में 1382 फीट चल रहा है। बांधों में इनफलो भी कम है। भाखड़ा का इनफ्लो पिछले साल 12,759 क्यूसेक था जो फिलहाल 8500 क्यूसेक के आसपास है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में बांधों में पानी की किल्लत कम होने की जगह बढ़ेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
भाखड़ा बांध का जलस्तर पहुंचा 1632 फीट - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड के अधिकारियों अनुसार आम तौर पर वह भाखड़ा का जलस्तर 1505 फीट से नीचे नहीं लेकर जाते हैं। इसी तरह ही पौंग बांध का जलस्तर भी 1300 फीट तक बरकरार रखा जाता है। इस लिहाज से दोनों बांधों का जलस्तर काफी कम है।
विज्ञापन

6 of 7
बीबीएमी ने राज्यों से पानी की मांग कम करने को कहा - फोटो : संवाद
सभी राज्यों की बढ़ रही पानी की मांग 
प्रदेश में आने वाले दिनों में सभी राज्यों की पानी की मांग बढ़ जाएगी। पंजाब की मांग 30,000 क्यूसेक के करीब है जिसमें 20 क्यूसेक भाखड़ा और 10,000 क्यूसेक रावी-ब्यास से है। इसी तरह हरियाणा ने 7800 क्यूसेक और राजस्थान ने 10,000 क्यूसेक के करीब पानी की मांग की है। आगामी रबी सीजन के दौरान पानी की इस मांग में और भी वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नहरों में घटा पानी का स्तर - फोटो : संवाद
पंजाब में 41 फीसदी कम बारिश 
सूबे को इस साल पहले ही सूखे की मार का सामना करना पड़ा है। देशभर में राज्य सबसे अधिक प्रभावित रहा है। पंजाब में मानसून के दौरान 41 फीसदी कम बारिश हुई है जिसका असर पहले ही धान की खेती पर पड़ने की आशंका है लेकिन अब रबी सीजन पर भी संकट बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें