चंडीगढ़ में प्रेमिका से शादी की जिद में बेटे ने हेड कांस्टेबल पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेम संबंधों का विरोध करने पर आरोपी बेटे अरमान ने पिता नितिन को रास्ते से हटाया। मां ने छत पर चढ़कर शोर मचाया। हत्या के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। पहले बाहरी हमलावर फिर लुटेरों की कहानी सुनाई।
प्रेमिका से शादी की जिद में बेटे अरमान ने अपने हेड कांस्टेबल पिता नितिन (42) की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। नितिन चंडीगढ़ पुलिस की अकाउंट ब्रांच में तैनात थे और बेटे के प्रेम संबंधों का विरोध करते थे। पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर दोनों में कई दिनों से विवाद चल रहा था।
हत्या के बाद अरमान ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले बाहरी हमलावर और फिर नकाबपोश लुटेरों की कहानी सुनाई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर सूखी नाली से वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
2 of 10
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात का पता शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे चला। नितिन की पत्नी, जो चंडीगढ़ पुलिस की एमओवी ब्रांच में तैनात हैं, पति को उठाने के लिए कमरे में पहुंचीं तो नितिन की खून से लथपथ लाश देखकर उनके होश उड़ गए। पिछले कुछ दिनों से पति और बेटे के बीच चल रही कहासुनी के कारण उन्हें अरमान पर शक हुआ। उन्होंने उससे पूछा तो उसने कहा कि कोई बाहर का व्यक्ति घर में आया था और पिता को गोली मारकर भाग गया।
अरमान की कहानी पर मां को भरोसा नहीं हुआ। उसकी टी-शर्ट पर खून के निशान देखकर उनका शक और गहरा गया। वह रोते हुए बाहर निकलने लगीं तो अरमान ने उन्हें रोकने की कोशिश की। वह किसी तरह घर की छत पर पहुंचीं और वहां से जोर-जोर से चिल्लाने लगीं- अरमान ने अपने पापा को मार डाला, अरमान ने पापा को गोली मार दी। उनकी चीख सुनकर आसपास के सरकारी मकानों में रहने वाले लोग बाहर आ गए और पुलिस को सूचना दी।
4 of 10
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना पुलिस के साथ एसएसपी कंवरदीप कौर, एसडीपीओ सेंट्रल एसपीएस सोंधी, क्राइम ब्रांच और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और सीएफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से खून और अन्य नमूने जुटाए। पुलिस ने घर को सुरक्षित कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए।
बयान बदलता रहा, पुलिस का शक गहराता गया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में अरमान लगातार बयान बदलता रहा। पहले उसने बताया कि कोई व्यक्ति घर में आया और पिता को गोली मारकर भाग गया। इसके बाद उसने कहा कि नकाबपोश लुटेरे लूट के इरादे से घर में आए थे और पिता को गोली दी। दोनों बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस का शक अरमान पर गहरा गया।
विज्ञापन
6 of 10
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के आरोप के बाद बरामद की खून लगी टी-शर्ट
मां ने पुलिस को बताया कि अरमान ने ही उसके पति की हत्या की है। उन्होंने यह भी बताया कि वारदात के समय अरमान ने जो टी-शर्ट पहनी थी, उस पर खून के निशान थे और बाद में उसने उसे बदल लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद अरमान से वह टी-शर्ट भी बरामद कर ली। पुलिस अब कपड़े समेत अन्य साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच करा रही है।
विज्ञापन
7 of 10
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार से लाया था देसी कट्टा, नाली में छिपाया
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अरमान वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा हरिद्वार से लेकर आया था। पिता की हत्या करने के बाद उसने कट्टा सूखी पड़ी नाली में छिपा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया है। हथियार की भी जांच कराई जा रही है।
8 of 10
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमिका करीब डेढ़ माह की गर्भवती, पुलिस जांच में जुटी
जांच में अरमान की प्रेमिका का एंगल भी सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोहाली निवासी युवती करीब डेढ़ माह की गर्भवती है। अरमान उससे शादी करना चाहता था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि प्रेम संबंध और गर्भावस्था को लेकर परिवार में चल रहे विवाद का हत्या से कोई संबंध था या नहीं। हालांकि, गर्भावस्था और हत्या के बीच सीधे संबंध की पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
9 of 10
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले भी सड़क हादसे के मामले में जेल जा चुका है अरमान
अरमान पहले भी सड़क हादसे के मामले में जेल जा चुका है। 25 फरवरी की रात कलाग्राम लाइट पॉइंट पर तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो शिक्षकों को टक्कर मार दी थी। हादसे में सहारनपुर निवासी 46 वर्षीय गुलशेर अली और 44 वर्षीय अब्दुल सुभान की मौत हो गई थी।