फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 श्रद्धालुओं की मौत: अस्थियां प्रवाहित करने निकला परिवार, फिर मातम में डूब गया; इस त्रासदी ने उजाड़ दी फैमिली

Sun, 07 Jun 2026 11:46 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर

सार

फिरोजपुर में दर्दनाक हादसे में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर गांव हुसैन शाह (जंगा वाला मोड़) के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रॉले और डेरा ब्यास श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में दस साल के एक बालक और पांच महिलाओं समेत नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
1 of 12
ममदोट में हादसा - फोटो : अमर उजाला
फरीदकोट के फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर शनिवार सुबह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा कई परिवारों के लिए ऐसी त्रासदी बन गया, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। एक महिला रिश्तेदार की अस्थियां प्रवाहित करने के लिए डेरा ब्यास जा रहा परिवार रास्ते में भीषण हादसे का शिकार हो गया।

इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 14 लोगों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट में भर्ती करवाया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। 

अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। अस्पताल में मौजूद परिजन बलकार सिंह ने बताया कि परिवार कुछ दिन पहले दिवंगत हुई एक महिला रिश्तेदार की अस्थियां प्रवाहित करने के लिए डेरा ब्यास जा रहा था। 
विज्ञापन

2 of 12
फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में घायलों का हाल जानते विधायक गुरदित्त सिंह सेखों - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी ने सोचा भी नहीं था कि शोक यात्रा पर निकला परिवार खुद इतनी बड़ी त्रासदी का शिकार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस घर में पहले से एक मौत का गम था, उसी घर में अब एक साथ नौ और मौतों की खबर पहुंच गई है। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 
विज्ञापन

3 of 12
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रवीण कौर ने नम आंखों से बताया कि सुबह सभी लोग धार्मिक भावना के साथ यात्रा पर निकले थे। परिवार में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे लेकिन कुछ ही पलों में सब कुछ बदल गया। उन्होंने कहा कि एक साथ इतने करीबियों को खो देने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। 

 

4 of 12
फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में घायलों का हाल जानते विधायक गुरदित्त सिंह सेखों - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में हर तरफ मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों अपनी टीम के साथ गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों का बेहतर और मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन

5 of 12
फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार घायलों की हालत गंभीर : डॉ. नीतू
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नीतू ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों में से चार की हालत गंभीर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 12
फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल अस्पताल के बाहर और मृतकों के घरों में चीख-पुकार का माहौल है। जो परिवार एक रिश्तेदार को अंतिम विदाई देने निकला था, उसे अब एक साथ कई अपनों की अंतिम विदाई की तैयारी करनी पड़ रही है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
 
विज्ञापन

7 of 12
फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप फिरोजपुर में ट्रॉला से टकराई, 9 की मौत
शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर गांव हुसैन शाह (जंगा वाला मोड़) के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रॉले और डेरा ब्यास श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में दस साल के एक बालक और पांच महिलाओं समेत नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

8 of 12
फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिकअप में कुल 30 डेरा ब्यास श्रद्धालु सवार थे। हादसे का कारण ट्रॉला चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रॉला छोड़ कर भाग निकला। जलालाबाद निवासी मोहन सिंह के परिवार और रिश्तेदारों समेत 30 लोग पिकअप से अस्थियां विसर्जित करने डेरा ब्यास जा रहे थे। गाड़ी गांव पाली वाला निवासी संटू चला रहा था।
 

9 of 12
फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 लोग पिकअप की छत पर बैठे थे। सभी भोर में 3:30 बजे घर से निकले थे। रास्ते में सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रॉले से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल और फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

10 of 12
फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में घायलों का हाल जानते विधायक गुरदित्त सिंह सेखों - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी लोग 1 जून को दिवंगत हुईं पूर्ण कौर की अस्थियां ब्यास दरिया में प्रवाहित करने जा रहे थे। पीड़ित मोहन सिंह ने बताया कि पूर्ण कौर उनकी मां थीं। मृतकों में महिंदर सिंह, राज कुमार, माइयां बाई, दर्शन सिंह, महिंदर कौर, जीतो बाई, विद्या बाई, करनैल सिंह और सुखविंदर कौर शामिल हैं।
 

11 of 12
जानकारी देते पीड़ित परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुखविंदर कौर मोहन सिंह की बेटी थी। मृतकों में एक 10 वर्षीय बच्चा, पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिकअप की छत पर बैठे पांच श्रद्धालु ट्रॉले की कैबिन में जा घुसे। ट्रॉला चालक को वाहन चलाते समय नींद की झपकी आ गई थी, जिससे उसका वाहन गलत दिशा में आ गया और दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए।
विज्ञापन

12 of 12
जानकारी देते पीड़ित परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा इतना भयानक था कि पिकअप पलट गई। पिकअप की छत पर बैठे पांच श्रद्धालु जोरदार टक्कर से ट्राले की कैबिन में जा घुसे। बालक अंशप्रीत भी छत पर बैठा था और टक्कर में शीशा तोड़कर सीधा ट्रॉले के कैबिन में गिरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें