फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़

Sat, 06 Jun 2026 01:45 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली

सार

मोहाली के डिंपल हत्याकांड में नया मोड़ आया है। परिवार ने बेटी के प्रेम संबंध की बात को गलत बताया है। परिवार ने प्रेम संबंध नकारते हुए कंपनी की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। मोहाली में युवक ने 35 सेकंड में 30 वार कर युवती की हत्या कर दी थी। युवक ने ऑफिस में घुसकर युवती पर हमला किया था। हमले के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से 11 वार किए थे।
विज्ञापन
1 of 13
Mohali Dimple murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मोहाली में डिंपल की हत्या के बाद अब उनका परिवार सामने आया है। परिवार ने बेटी के प्रेम संबंध होने की बात को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ की मांग की है। साथ ही परिवार ने डिंपल की कंपनी के सुरक्षा प्रबंधों पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।



डिंपल के पिता राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी काफी होनहार थी। वह मोहाली की एक कंपनी में काम करती थी। पिता ने कहा कि डिंपल अपनी हर परेशानी परिवार के साथ साझा करती थी। उन्होंने आरोपी युवक के साथ प्रेम संबंध की बात को सरासर गलत बताया। राजकुमार का आरोप है कि कंपनी अपनी गलती छिपाने के लिए उनकी बेटी को बदनाम कर रही है। कंपनी कर्मचारी की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि चाकू लेकर एक व्यक्ति दफ्तर में कैसे घुस गया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

2 of 13
युवती को मारता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
इंसाफ की मांग
पिता राजकुमार ने अपनी बेटी व परिवार के लिए इंसाफ की मांग की है। उन्होंने सरकार व पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की। इस मौके पर डिंपल की मां का रो-रो कर बुरा हाल था। वह लगातार आरोपी को उनके सामने लाने की मांग कर रही थीं। मां जानना चाहती हैं कि आरोपी ने उनकी बेटी को इतनी बेरहमी से क्यों मारा?
विज्ञापन

3 of 13
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
35 सेकंड में 30 वार... एकतरफा प्यार में युवती की हत्या, खुद पर भी चाकू से किए 11 वार
मोहाली के फेज-11 के एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी के कार्यालय में बीते वीरवार की शाम एकतरफा प्यार ने खौफनाक रूप ले लिया। कंपनी में कार्यरत 30 वर्षीय युवती डिंपल की उसके सहकर्मी हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। 

 

4 of 13
डिंपल पर हमला करता आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने महज 35 सेकंड के भीतर युवती पर करीब 30 वार किए। इसके बाद उसने खुद पर भी चाकू से 11 वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई जबकि आरोपी गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है।
 
विज्ञापन

5 of 13
डिंपल पर हमले के दौरान ऑफिस के साथी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों कंपनी में काम करते थे साथ
मृतका डिंपल पटियाला की रहने वाली थी जबकि आरोपी हरजिंदर सिंह मान भी पटियाला के रत्न नगर क्षेत्र का निवासी है। दोनों पिछले करीब तीन साल से फेज-11 की एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक कंपनी में साथ काम कर रहे थे।

 
विज्ञापन

6 of 13
अस्पताल में भर्ती आरोपी - फोटो : संवाद
दोनों के बीच पहले थीं नजदीकियां
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले नजदीकियां थीं। हालांकि कुछ माह पहले दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद आरोपी लगातार युवती से दोबारा संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन डिंपल उससे दूरी बनाए हुए थी। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश के कारण आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

7 of 13
खुद पर हमला करता आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरजिंदर चुपचाप उसके पीछे पहुंचा और अचानक चाकू से हमला किया
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे डिंपल अपने केबिन में काम कर रही थी। इसी दौरान हरजिंदर चुपचाप उसके पीछे पहुंचा और अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद डिंपल जान बचाने के लिए कार्यालय में इधर-उधर भागी लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा और लगातार वार करता गया। 

 

8 of 13
मोहाली में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उन्हें भी चाकू दिखाकर पीछे हटा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में घटित हो गया। जब आरोपी को लगा कि युवती की मौत हो चुकी है तो उसने उसी चाकू से अपने गले और शरीर पर कई वार कर आत्महत्या का प्रयास किया।

9 of 13
अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
घटना के बाद दोनों को तत्काल फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया जबकि आरोपी का उपचार जारी है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
 

10 of 13
आरोपी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार को सिविल अस्पताल फेज-6 में पोस्टमार्टम के बाद डिंपल का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को पटियाला ले गए। वहीं, मृतका के दादा बलवंत सिंह ने प्रेम संबंधों की चर्चा से इन्कार किया है। उनका कहना है कि डिंपल एलएलबी तक पढ़ी हुई थी और परिवार से हर बात साझा करती थी। उन्हें कभी किसी प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। 
 

11 of 13
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
अस्पताल में पुलिस तैनात
उन्होंने बताया कि डिंपल कुछ समय से नौकरी छोड़ने की बात जरूर कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

12 of 13
डिंपल और उसका हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की हालत में सुधार होते ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन

13 of 13
पत्रकारों से बात करते डीएसपी हरसिमरत बल - फोटो : PTI
आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -हरसिमरन सिंह बल, डीएसपी सिटी-2, मोहाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें