अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तिरंगा पार्क में रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग योग करने पहुंचे। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शिरकत की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि देश का सौभाग्य है कि आज गांव, शहर और बस्तियों तक योग दिवस उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला (अजय वर्मा)
राज्यपाल ने कहा योग और भारत का संबंध प्राचीन काल से रहा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने तपस्या और साधना के माध्यम से योग को जीवन का हिस्सा बनाया, जिससे मन और बुद्धि स्वस्थ एवं संतुलित रह सके।
विज्ञापन
3 of 10
पीएम मोदी का संबोधन सुनते हुए योग करते लोग
- फोटो : संवाद
राज्यपाल ने कहा कि योग व्यक्ति की सबसे बड़ी दौलत है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग अपनाने और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
4 of 10
उगते सूर्य के साथ योग करते लोग
- फोटो : संवाद
कार्यक्रम के दौरान पार्क में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस पर संबोधन भी लाइव प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। योग सत्र में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया और प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगासन एवं प्राणायाम किया।
विज्ञापन
5 of 10
तिरंगा पार्क में योग करते लोगों का मनमोहक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला (अजय वर्मा)
योग दिवस के इस आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। पूरे परिसर में उत्साह और स्वास्थ्य जागरूकता का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
6 of 10
योग करते हुए चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया
- फोटो : अमर उजाला (अजय वर्मा)
वहीं, पंजाब के राज्यापाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों के साथ योग अभ्यास किया।
विज्ञापन
7 of 10
योगाभ्यास करते प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला (अजय वर्मा)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को मानवता को जोड़ने वाला माध्यम बताते हुए कहा कि आज योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन चुका है। कोलकाता में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानव आत्मा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने लोगों से योग को केवल किसी खास दिन तक सीमित न रखने और इसे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बढ़ती उम्र में फिट और ऊर्जावान बने रहने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उनका लाइव प्रसारण चंडीगढ़ में भी सुना गया।
8 of 10
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्राणायाम करते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला (अजय वर्मा)
योग को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21 जून, जो पृथ्वी का सबसे लंबा दिन होता है, अब पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि योग लोगों, देशों और संस्कृतियों को जोड़ने का काम करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग आज दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन गया है। उन्होंने दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्रभावी माध्यम है।
9 of 10
योगाभ्यास करते लोग
- फोटो : अमर उजाला (अजय वर्मा)
बढ़ती उम्र में फिट रहने के लिए पीएम ने क्या सुझाव दिए?
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'हेल्दी एजिंग के लिए योग' है। इस विषय का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उम्र बढ़ने का मतलब यह नहीं होना चाहिए कि इंसान की क्षमता कम हो जाए। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि हम 40 साल की उम्र में 20 साल की उम्र से अधिक लचीले हों और 50 साल की उम्र में 30 साल की उम्र से ज्यादा ऊर्जावान हों।" प्रधानमंत्री ने कहा कि योग शरीर को लचीला बनाता है, ऊर्जा के स्तर को ऊंचा रखता है और तनावमुक्त जीवन जीने में मदद करता है।
सूर्य नमस्कार करते हुए चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया
- फोटो : अमर उजाला (अजय वर्मा)
नियमित रूप से योग करने से व्यक्ति का शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि योग तनाव को कम करता है और कई बीमारियों को दूर रखने में भी मददगार साबित होता है। प्रधानमंत्री के अनुसार, योग हमें अपने शरीर और मन को समझने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि योग का नियमित अभ्यास व्यक्ति को जीवनभर सीखने वाला बनाता है, क्योंकि इससे इंसान अपने शरीर और मानसिक स्थिति को बेहतर ढंग से समझ पाता है।