फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बर्बर हत्या: आधी रात घर में घुसे नकाबपोश, फिर खेला माैत का खेल; बेटी बोली-काट दिया पिता का सिर

Wed, 15 Jul 2026 09:16 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब

सार

मेवा सिंह 2020 में बेअदबी के आरोप में जेल जा चुका है। सात माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। परिवार ने किसी भी रंजिश से मना किया है। ऐसे में पुलिस के सामने बड़ा सवाल ये है कि आखिर मेवा सिंह का इतनी क्रूरता से कत्ल क्यों किया गया। 
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब में हत्या - फोटो : अमर उजाला
फतेहगढ़ साहिब के गांव तुरां में मंगलवार तड़के बेअदबी के आरोपी मेवा सिंह (45) की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। नकाबपोश हमलावरों ने मेवा सिंह की पत्नी और बेटी के सामने ही तलवार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। 

हमलावर आधी रात के बाद घर में घुसे और सीधे मेवा सिंह पर हमला बोल दिया। पत्नी और बेटी बचाने पहुंचीं तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों ने कमरे में बंद होकर जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
मेवा सिंह - फोटो : संवाद
वाॅशरूम के निकला था बाहर
घटना रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुई। मेवा सिंह वॉशरूम के लिए कमरे से बाहर निकला था। इसी दौरान घर में घुसे हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। 

मृतक की बेटी ने बताया कि पिता की चीख सुनकर उसकी और मां की आंख खुल गई। दोनों बाहर पहुंचे तो दो नकाबपोश हमलावर मेवा सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
पड़ोसियों की आहट सुनकर भागे
जब उन्होंने डंडा लेकर बचाने की कोशिश की तो हमलावर उनकी ओर भी बढ़े। इसके बाद दोनों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोसियों के पहुंचने की आहट मिलते ही हमलावर दीवार फांदकर फरार हो गए।

4 of 5
मेवा सिंह का घर - फोटो : संवाद
बेटी बोली-किसी से रंजिश नहीं थी
बेटी ने बताया कि हमलावरों ने मुंह ढका हुआ था और उनके हाथों में तलवार जैसे तेजधार हथियार थे। उन्होंने कोई बातचीत नहीं की। परिवार की किसी से रंजिश नहीं थी और न ही पहले किसी विवाद की जानकारी है।

सात माह पहले मिली थी जमानत
मेवा सिंह के खिलाफ अक्तूबर 2020 में गांव तुरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। वह दो बार जमानत पर जेल से बाहर आया था। करीब सात महीने पहले भी उसे जमानत मिली थी। मामले की सुनवाई अभी अदालत में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
घटनास्थल से पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही थाना मंडी गोबिंदगढ़ प्रभारी संदीप सिंह और डीएसपी अमलोह विक्रमजीत सिंह घुम्मन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ की मोर्चरी में रखवाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी गई है।

डीएसपी विक्रमजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि मेवा सिंह के शरीर पर तेजधार हथियारों के कई गहरे वार मिले हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें