फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

विज्ञापन
1 of 14
टी-20 क्रिकेट में जो काम टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली, सुरेश रैना, शिखर धवन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज तक न कर पाए उसे जिम्बाब्वे के एक बल्लेबाज ने भी कर दिखाया। वैसे ओवरऑल दुनियाभर के 19 क्रिकेटर पहले ही ऐसा कर चुके हैं लेकिन इस लिस्ट में एक भी भारतीय नाम नहीं है।
विज्ञापन

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

2 of 14
टी-20 क्रिकेट का नया फॉरमेट है और यह खेल अभी दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। बल्लेबाजों का खेल कहे जाने वाले टी-20 गेम में कई ऐसे मुकाम अभी भी हैं जिसे छु पाना कई टीमों के लिए संभव नहीं हो पाया है, जिसमें टीम इंडिया भी शामिल है।
विज्ञापन

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

3 of 14
टीम इंडिया ने 2007 में भले ही टी-20 के पहले संस्करण पर कब्जा जमा लिया हो लेकिन आज साल 2015 भी अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है लेकिन उसका एक भी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट में एक हजार रन बनाने के आंकड़े को छू नहीं सका है।

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

4 of 14
पिछले दिनों पाकिस्तान के खिलाफ हरारे में दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई। यह सीरीज जिम्बाब्वे की टीम पाक से 0-2 से हार गई। पाक की जोरदार जीत के बावजूद जिम्बाब्वे के एक बल्लेबाज ने वो मुकाम हासिल कर लिया जिसे टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका।
विज्ञापन

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

5 of 14
पाक के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे के ओपनर हैमिल्टन मास्कजदा कोई बहुत बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन 9 रनों की अपनी निजी पारी में उन्होंने 7वां रन बनाते ही टी-20 में एक हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह जिम्बाब्वे के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
विज्ञापन

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

6 of 14
ओपनर मास्कजदा के टी-20 में एक हजार रन बनाने के साथ ही इस फटाफट खेल के एलिट क्लब में शामिल होने वाली जिम्बाब्वे आठवीं टेस्ट टीम बन गई है। दिलचस्प यहां यह है कि इस क्लब में भारत और बांग्लादेश नाम नहीं है यानी उसके एक भी बल्लेबाज हजार रन नहीं बना सके। हम कह सकते है कि हम मूंछों पर ताव देते रहे और जिम्बाब्वे का खिलाड़ी भी हमसे आगे निकल गया।
विज्ञापन

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

7 of 14
टी-20 में एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब जब जिम्बाब्वे का एक बल्लेबाज भी शामिल हो गया है तो ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाज कैसे पीछे रह सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ऊपर इस नाकामी को धोने का काफी दबाव होगा।

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

8 of 14
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 3 टी-20 मैच खेलने हैं। आइए, जानते हैं कि टीम इंडिया के 5 बल्लेबाजों को जो इस मुकाम को छूने के बेहद करीब हैं और उनका बल्ला चला तो वे इस विशिष्ट क्लब में शामिल हो जाएंगे।

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

9 of 14
टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से एक हजार रन बनाने के मामले सबसे आगे चल रहे हैं। कोहली 2010 से 2014 के बीच 28 मैचों में 972 रन बना चुके हैं। उन्हें अब सिर्फ 28 रन और बनाने होंगे।

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

10 of 14
विराट कोहली के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल दूसरे बल्लेबाज हैं सुरेश रैना। रैना ने 2006 से 2014 के बीच 44 मैचों से 947 रन बनाए हैं यानी उन्हें अभी 53 रन और बनाने होंगे और वह यह 3 मैचों में कर सकते हैं।

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

11 of 14
कोहली और रैना के बाद खुद कप्तान धोनी भी हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं और 50 मैचों में 849 रन बना चुके हैं। एक हजार रन बनाने के लिए धोनी को अभी 151 रन और बनाने होंगे।

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

12 of 14
टीम इंडिया में शामिल कप्तान धोनी, विराट कोहली और सुरेश रैना के अलावा दो और बल्लेबाज भी हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि उनके जल्द एक हजार रन बनाने की संभावना इसलिए कम है क्योंकि वे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं।

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

13 of 14
कभी टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड रहे युवराज सिंह जो लंबे समय से टीम से बाहर हैं ने 2007 से 2014 के बीच 40 मैचों से 968 रन बनाए हैं। एक हजार रन से सिर्फ 32 रन दूर युवी को सिर्फ टीम में एंट्री का इंतजार है, बाकी काम तो वह लौटते ही पूरा कर देंगे।
 
विज्ञापन

'मूंछ पर ताव' ही देते रहे जिम्बाब्वे का एक क्रिकेटर निकल गया आगे

14 of 14
युवराज सिंह की तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर भी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। गंभीर ने 2007 से 2012 के बीच ही 932 रन बना लिए थे लेकिन टीम इंडिया से बाहर होने के बाद वह इस मुकाम को छूने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने के गौरव से दूर हो गए क्योंकि उनकी वापसी संभव नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें