फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल संग की सगाई

विज्ञापन
1 of 8
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद युवराज सिंह ने रोमांस के लंबे सफर पर विराम लगा ही दिया और दिवाली के दिन ब्रिटिश अभिनेत्री के साथ सगाई कर ली। इस साल टीम इंडिया से जुड़े कई बड़े क्रिकेटरों ने सात फेरे लिए हैं।
विज्ञापन

युवराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल संग की सगाई

2 of 8
पिछले दिनों युवराज सिंह ने इस बात के संकेत दिए थे कि वह दिवाली के दिन अपनी शादी को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं। युवराज और हेजल कीच के बीच लंबे समय से रोमांस चल रहा था और अब दोनों ने भारत से दूर एक पर्यटन स्थल पर सगाई कर ली है।
विज्ञापन

युवराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल संग की सगाई

3 of 8
अनुभवी क्रिकेटर युवराज सिंह और ब्रिटिश अभिनेत्री हेजल कीच ने दिवाली के दिन इंडोनेशिया के बाली द्वीप में सगाई कर ली है। संभावना है कि दोनों अब जनवरी या फरवरी में शादी भी कर सकते हैं।

युवराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल संग की सगाई

4 of 8
ऐसा लगता है कि भारतीयों क्रिकेटरों के बीच इन दिनों जल्द से जल्द शादी करने की होड़ लगी हुई है। पिछले महीने की 29 तारीख को अनुभवी क्रिकेटर हरभजन सिंह की गीता बसरा के साथ शादी के बाद रोहित शर्मा की शादी की तारीखों का ऐलान हो गया। अब इस लिस्ट में युवराज भी शामिल हो गए हैं और उन्होंने सगाई कर ली है।
विज्ञापन

युवराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल संग की सगाई

5 of 8
रोहित शर्मा अगले महीने यानी दिसंबर में मंगेतर रितिका सचदेव के साथ शादी करने जा रहे हैं। रोहित ने साल के मध्य में अपनी गर्लफ्रेंड रितिका के साथ मई में सगाई कर ली थी। टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बारे में कहा जा रहा है कि वह भी अगले साल अनुष्का शर्मा के साथ शादी कर लेंगे। ऐसे में कुछ उम्रदराज कुंवारे क्रिकेटर्स भी सात फेरे लेने का मन बनाने लगे।
विज्ञापन

युवराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल संग की सगाई

6 of 8
वनडे वर्ल्ड कप 2011 के मैन ऑफ द सीरीज रहे युवराज सिंह भले ही इस वक्त टीम इंडिया में अपनी जगह को लेकर संघर्ष कर रहे हों लेकिन आज भी उनके फैंस में कोई कमी नहीं आई है। वह आज भी लड़कियों में काफी लोकप्रिय हैं। टीम में वापसी की आस लगाए युवराज ने भी दांपत्य जीवन शुरू करने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन

युवराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल संग की सगाई

7 of 8
टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज पिछले कुछ माह से बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजेल कीच को डेट कर रहे हैं। हेजल ने बॉडीगार्ड फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में वह सलमान खान की पत्‍नी और फिल्म की हीरोइन करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड बनी थी।
विज्ञापन

युवराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल संग की सगाई

8 of 8
राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे 33 वर्षीय ऑलराउंडर युवराज सिंह की निजी जिंदगी तब से चर्चा का विषय बनी हुई है जब से हाल ही में हरभजन सिंह की शादी में हेजल उनके साथ पहुंची थी। ब्रिटेन में जन्मी हेजल ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह टीवी विज्ञापनों में भी काम करती रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें