युवराज सिंह ने एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के लिए मैदान पर उतरने के तुरंत बाद जल्दी-जल्दी 2 बार बल्ला बदला था लेकिन 3 नए बल्ले के साथ खेलने के बावजूद वह न बड़ी पारी खेल सके और न ही धमाकेदार शॉट ही लगा पाए।
विज्ञापन
'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह
2 of 10
लेकिन इस मैच में युवराज सिंह ने 15 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन बनाने वाले 4 शीर्ष भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इससे पहले विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा इस मुकाम को छुने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह
3 of 10
वापसी के बाद युवराज सिंह के प्रशंसकों से उनकी धमाकेदार पारी की आस अभी भी है लेकिन टी-20 में एक हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनने के साथ ही एक दोहरा कीर्तिमान भी रच दिया। वह दोहरा कीर्तिमान हासिल करने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले क्रिकेटर भी हो गए हैं।
'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह
4 of 10
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के चौथे सबसे सफल ऑलराउंडर बनने वाले युवराज सिंह ने इस मैच से एक अनोखी दोहरी उपलब्धि हासिल की है। और यह है बल्ले से एक हजार रन और गेंद से 25 विकेट लेने का रिकॉर्ड जिसे हासिल करने वाले वे पहले भारतीय क्रिकेटर भी हो गए हैं।
विज्ञापन
'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह
5 of 10
बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज के टी-20 करियर में 47 मैचों की 41 पारियों में 8 अर्धशतक के साथ 1008 रन हो गए हैं जबकि उन्होंने इतने मैचों से 27 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट झटके हैं। उनसे आगे सिर्फ 3 क्रिकेटर हैं जिसमें तो 2 पाकिस्तान से ही हैं।
विज्ञापन
'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह
6 of 10
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरी सफलता हासिल करने वालों में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन भी शामिल हैं। वाटसन ने अपने करियर में 52 मैचों से 1315 रन बनाए हैं, साथ ही 42 विकेट भी झटके हैं। वह कंगारू टीम के सबसे सफल गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन
'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह
7 of 10
युवराज सिंह और वाटसन के अलावा टी-20 में दोहरी सफलता हासिल करने वाले दो अन्य क्रिकेटर हैं पाकिस्तानी टीम से। मोहम्मद हफीज ने 72 मैचों में 1514 रन बनाए और 46 विकेट भी झटके हैं। हफीज के अलावा पाक टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी भी यह दोहरी सफलता अपने नाम कर चुके हैं।
'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह
8 of 10
पाकिस्तान के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम भी दोहरी सफलता दर्ज है। उन्होंने 90 मैचों की 84 पारियों में कुल 1313 रन बनाए और साथ ही गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 91 विकेट झटक चुके हैं। टी-20 में 91 विकेट लेने के साथ ही वह इस फटाफट खेल में सबसे सफल गेंदबाज भी बने हुए हैं।
'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह
9 of 10
ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। युवराज ने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को हासिल की। युवराज के 47 मैचों में 1008 रन हो गए हैं। वह एक हजार या इससे अधिक रन बनाने वाले युवी चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले, विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की है।
'दोहरी उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने युवराज सिंह
10 of 10
हालांकि 2 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए युवराज ने जब इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तो वह एक हजार रन बनाने के मुकाम से थोड़ी ही दूर थे, लेकिन इस मैच से पहले खेले 6 मैचों में 3 बार बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला तो एक बार 0 पर आउट हो गए। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ 15 रनों की पारी खेलकर 1000 से ऊपर चले गए।