फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटिंग करने से पहले युवी ने लिया क्रिकेट के 'भगवान' का आशीर्वाद

विज्ञापन
1 of 9
मंगलवार को युवराज सिंह का बल्ला आग की तरह उगला और ऐसा होता भी क्यों न, युवी ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से आशीर्वाद जो लिया था। युवी प्रैक्टिस के दौरान सचिन से मिले और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आइए जानते हैं कल क्या-क्या हुआ और सचिन ने क्या आशीर्वाद दिया युवी को। (फोटो बीसीसीआई से)
Trending Videos
विज्ञापन

बैटिंग करने से पहले युवी ने लिया क्रिकेट के 'भगवान' का आशीर्वाद

2 of 9
मंगलवार को भले ही युवराज की आतिशी पारी उनकी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स को जीत न दिला पाई हो लेकिन लंबे समय से खामोश उनका बल्ला खूब बोला और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

बैटिंग करने से पहले युवी ने लिया क्रिकेट के 'भगवान' का आशीर्वाद

3 of 9
आईपीएल के आठवें सीजन में सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटर की भूमिका में है। वहीं, युवराज सिंह दिल्ली टीम का हिस्सा। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की सबसे पहले जोरदार झटका तब लगा जब मैच की पहली ही गेंद पर लसित मलिंगा ने दिल्ली के ओपनर मयंक अग्रवाल को बिना कोई खाता खोले आउट किया।

बैटिंग करने से पहले युवी ने लिया क्रिकेट के 'भगवान' का आशीर्वाद

4 of 9
ठीक यही कारनामा दिल्ली के तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी कर दिखाया। उन्होंने भी पहली ही गेंद पर मुंबई के ओपनर लिंडल सिमंस को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई थी।
विज्ञापन

बैटिंग करने से पहले युवी ने लिया क्रिकेट के 'भगवान' का आशीर्वाद

5 of 9
दिल्ली के जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के बाद युवराज सिंह बल्लेबाजी करने उतरे। पहले तो उन्हें लय पाने में थोड़ा समय लगा लेकिन जल्द ही वह गेंदबाजों पर टूट पड़े और धमाकेदार बल्लेबाजी की। उनकी बल्लेबाजी देखने लायक थी। युवी ने लगातार दो छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की।
विज्ञापन

बैटिंग करने से पहले युवी ने लिया क्रिकेट के 'भगवान' का आशीर्वाद

6 of 9
ऐसा होता भी क्यों न। मैच से ठीक पहले युवी ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का आशीर्वाद जो लिया था। दरअसल, मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमें मैदान में प्रैक्टिस कर रही थी। इसी दौरान मसखरी करते हुए युवी ने अचानक पीछे आकर सचिन के पैर पकड़ लिए। एक बार तो सचिन चौंक गए। (फोटो बीसीसीआई से)
विज्ञापन

बैटिंग करने से पहले युवी ने लिया क्रिकेट के 'भगवान' का आशीर्वाद

7 of 9
पैर छूते ही युवी ने सचिन से कहा मुझे आशीर्वाद दीजिए, ताकि मैं आज आपकी टीम के खिलाफ अच्छा खेलूं। कुछ देर मजाक होने के बाद सचिन ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। फिर क्या था, आशीर्वाद फलीभूत हुआ और युवी ने 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

बैटिंग करने से पहले युवी ने लिया क्रिकेट के 'भगवान' का आशीर्वाद

8 of 9
बेहद रोमांचक हुए इस मुकाबले में कभी मैच मुंबई की तरफ दिखता तो कभी दिल्ली की तरफ, लेकिन आखिर में रोहित शर्मा और अंबाती रायडू की 60 रनों की बड़ी साझेदारी ने मैच दिल्ली से छीन लिया।

विज्ञापन

बैटिंग करने से पहले युवी ने लिया क्रिकेट के 'भगवान' का आशीर्वाद

9 of 9
भले ही युवी की आतिश पारी उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाई लेकिन युवी की फॉर्म वापसी से दिल्‍ली के लिए राहत की खबर जरुर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें