टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती का काम होता है। ऐसे में अगर कोई बल्लेबाज शतक ही जमा देता है तो उसकी बल्लेबाजी के क्या कहने।
विज्ञापन
पाक बल्लेबाज ने एक साथ तोड़ा गावस्कर और पोंटिंग का रिकॉर्ड
2 of 10
आज के समय में टेस्ट क्रिकेट भी वनडे की तरह तेज हो गया है। क्रीज पर आते ही युवा बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के अपने अभियान में जुट जाता है, हालांकि कई बल्लेबाज ऐसे हैं जो परंपरागत तरीके से आज भी बल्लेबाजी करते हैं। इन्हीं में से एक नाम है यूनिस खान का। यूनिस ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन चौथी पारी में शानदार शतक जमा दिया। इस शतक की बदौलत पाक इस मैच में जीत के करीब पहुंच भी गया है।
विज्ञापन
पाक बल्लेबाज ने एक साथ तोड़ा गावस्कर और पोंटिंग का रिकॉर्ड
3 of 10
इस शानदार शतक की बदौलत यूनिस खान ने टेस्ट क्रिकेट में एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी बना दिया। वह टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक ठोंकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सूची में पहले से शामिल महान बल्लेबाजों सुनील गावस्कर और रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया।
पाक बल्लेबाज ने एक साथ तोड़ा गावस्कर और पोंटिंग का रिकॉर्ड
4 of 10
टेस्ट मैच की चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब पाकिस्तान के महान बल्लेबाज यूनिस खान के नाम दर्ज हो गया है। आइए, जानते हैं कि इनसे पहले यह रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज था।
विज्ञापन
पाक बल्लेबाज ने एक साथ तोड़ा गावस्कर और पोंटिंग का रिकॉर्ड
5 of 10
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का टेस्ट करियर 12 साल का रहा। उन्हें 117 टेस्ट मैचों के अपने करियर में 42 मैचों में चौथी पारी खेलने का मौका मिला जिसमें वह 10 बार नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 4 बार चौथी पारी में शानदार शतक जमाया।
विज्ञापन
पाक बल्लेबाज ने एक साथ तोड़ा गावस्कर और पोंटिंग का रिकॉर्ड
6 of 10
ग्रीम स्मिथ के अलावा वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन ने 2000-2011 तक के अपने करियर में 39 मैचों की 36 पारियों में वह चौथी पारी में बल्लेबाजी करने आए। वह भी स्मिथ की तरह चौथी पारी में 4 शतक ठोंके। सरवन ने अपने करियर में 87 टेस्ट मैच खेले हैं।
विज्ञापन
पाक बल्लेबाज ने एक साथ तोड़ा गावस्कर और पोंटिंग का रिकॉर्ड
7 of 10
इस लिस्ट में स्मिथ और सरवन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग भी चौथी पारी में चार शतक जमाने का कारनामा कर चुके हैं। पोंटिंग ने अपने करियर में 168 टेस्ट मैच खेले। उनके इस शानदार करियर में उन्हें 56 मैचों में चौथी पारी में उतरने का मौका मिला। इन 56 मैचों की 43 पारियों में वह 14 बार नाबाद रहे। साथ ही उन्होंने 4 शतक लगाए और इसके अलावा 6 अर्धशतक भी।
पाक बल्लेबाज ने एक साथ तोड़ा गावस्कर और पोंटिंग का रिकॉर्ड
8 of 10
चौथी पारी में सबसे ज्यादा चार शतक लगाने का रिकॉर्ड सबसे पहले भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के नाम दर्ज था जिन्होंने अपने करियर के 125 टेस्ट मैचों में 34 मैचों में चौथी पारी में खेलने का मौका मिला। इन 34 मौकों में उन्हें 33 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने सर्वाधिक 4 शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज करा दिया। इसके अलावा उन्होंने 8 अर्धशतक भी जमाए।
पाक बल्लेबाज ने एक साथ तोड़ा गावस्कर और पोंटिंग का रिकॉर्ड
9 of 10
टेस्ट मैचों की चौथी पारी में जुलाई, 2015 से पहले सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड उक्त चार बल्लेबाजों के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था। जिसे अब पाकिस्तान के यूनिस खान ने अब तोड़ दिया है। यूनिस ने 15 साल के अपने करियर के 101वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इस दौरान उन्हें 39 मैचों में उन्हें चौथी पारी खेलने का मौका मिला। 33 पारियों में उन्होंने 5 शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी जड़े हैं।
पाक बल्लेबाज ने एक साथ तोड़ा गावस्कर और पोंटिंग का रिकॉर्ड
10 of 10
हालांकि यूनिस खान ने चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, लेकिन एक रिकॉर्ड ग्रीम स्मिथ के नाम बचा हुआ है। चौथी पारी में 4 या 4 से ज्यादा शतक लगाने के अलावा सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड ग्रीम स्मिथ के नाम बना हुआ है। उनके नाम 9 अर्धशतक भी है।