फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया

विज्ञापन
1 of 8
इंग्लैंड के खिलाफ जहां 5 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले शोएब मलिक ने शानदार शतक ठोंककर जोरदार अंदाज में वापसी की, वहीं टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज भी बन गए।
विज्ञापन

यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया

2 of 8
शोएब मलिक की वापसी वाले टेस्ट मैच में हर ओर उनके दोहरे शतक की चर्चा है लेकिन यूनिस खान ने मैच के पहले दिन अपनी पारी में जो मुकाम हासिल किया वह बेहद दुर्लभ है।
विज्ञापन

यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया

3 of 8
यूनिस खान भले ही अपनी इस पारी में अर्धशतक नहीं लगा सके लेकिन 38 रनों की पारी के दौरान उन्होंने पाक के 2 धुरंधर बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। पहले उन्होंने 16 रन बनाते हुए इंजमाम उल हक को पीछे किया फिर छक्का लगाकर महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ दिया।

यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया

4 of 8
पाक की पारी के 62वें ओवर में यूनिस खान जब 15 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तो अगली गेंद पर उन्होंने जोरदार छक्का जड़ दिया और इसके साथ ही वह पाक की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज का तमगा अपने नाम कर लिया। यानी महज 22 सेकंड में यूनिस ने 22 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले इंजमाम का रिकॉर्ड तोड़ा फिर छक्के के दम पर 22 सेकंड में ही जावेद मियांदाद का सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया

5 of 8
इंजमाम उल हक ने टेस्ट करियर में 111 मैचों में 8829 रन बनाए थे जबकि जावेद मियांदाद के नाम 124 मैचों से 8832 टेस्ट रन थे लेकिन यूनिस खान ने इन दोनों ही रिकॉर्ड को एक पारी में ही ध्वस्त कर दिया। यूनिस अपने 102वें टेस्ट मैच में 8852 रन बनाकर पाक के सबसे बड़े बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया

6 of 8
यूनिस खान 8800 से ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे तेज पहुंचने वाले पाक बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने इस मैच से पहले 101 मैच खेले जिसमें 181 पारियों में 30 शतक और 29 अर्धशतक के दम पर 8852 रन बना लिए हैं। उनका यह रिकॉर्ड लंबे समय तक बने रहने वाला है क्योंकि कोई भी बल्लेबाज उनके इस कारनामे के करीब भी नहीं है।
विज्ञापन

यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया

7 of 8
यूनिस खान ने टेस्ट में 8852 रन बनाए हैं। उनके बाद अभी क्रिकेट खेल रहे पाक क्रिकेटरो में टीम के कप्तान मिस्बाह-उल-हक हैं जिन्होंने 4003 रन बनाए हैं। दोनों के बीच काफी गैप है और मिस्बाह 42 से ऊपर के भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

यूनिस खान ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड महज 22 सेकंड में तोड़ दिया

8 of 8
मिस्बाह-उल-हक के बाद दूसरे नंबर पर मोहम्मद हफीज हैं जो इस मैच में 2 रन से शतक से चूक गए। उनके खाते में 45 मैचों से 3068 टेस्ट रन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें