सभी जानते हैं सुनील गावस्कर के बारे में जिन्होंने वर्ल्ड कप 1975 के एक मैच में 174 गेंद खेली और 36 रन नाबाद बनाए थे। यदि आप सोचते हैं कि इससे बुरा रिकॉर्ड किसी और का नहीं, तो जरा आगे पढ़ लीजिए।
विज्ञापन
ऐसा वनडे बल्लेबाज, जो 5 ओवर में खाता भी नहीं खोल सका
2 of 7
आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 वनडे बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने एक वनडे मैच में सबसे बुरी पारी खेली और वह मैच सबसे कड़वी याद के रुप में दर्ज हो गया। इस लिस्ट में पांच में से तीन बल्लेबाज पाकिस्तान के हैं।
विज्ञापन
ऐसा वनडे बल्लेबाज, जो 5 ओवर में खाता भी नहीं खोल सका
3 of 7
सबसे बुरी पारियों में पांचवें नंबर पर है पाक टीम के बल्लेबाज आमिर सोहेल। 23 मार्च 1993 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में सोहेल ने 167 गेंद खेली और 87 रन बनाए। इसमें 6 चौके शामिल हैं।
ऐसा वनडे बल्लेबाज, जो 5 ओवर में खाता भी नहीं खोल सका
4 of 7
इनसे थोड़ा ऊपर भी पाक टीम के ही एक और बल्लेबाज मोहसिन खान आते हैं। 22 जून 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस क्रिकेटर ने 176 गेंदों में मात्र 70 रन बनाए। इनके बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला।
विज्ञापन
ऐसा वनडे बल्लेबाज, जो 5 ओवर में खाता भी नहीं खोल सका
5 of 7
पाकिस्तान के सबसे बदनाम क्रिकेटर जावेद मियांदाद वैसे तो आतिशी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं लेकिन सबसे बुरी पारियों में इनका तीसरा नंबर है। 1 जनवरी 1989 में वेस्इंडीज टीम के खिलाफ मियांदाद ने 167 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए थे। इस मैच में वह सिर्फ एक चौका लगा सके थे।
विज्ञापन
ऐसा वनडे बल्लेबाज, जो 5 ओवर में खाता भी नहीं खोल सका
6 of 7
दूसरे नंबर पर हैं टीम इंडिया के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर। वर्ल्ड कप 7 जून 1975 में ग्रुप ए के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ गावस्कर की वह पारी हमेशा विवादों में रही। उन्होंने सिर्फ एक चौका लगाकर 174 गेंदों में 36 रन नाबाद बनाए। भारत वह मैच शर्मनाक ढंग से 202 रन से हार गया था।
ऐसा वनडे बल्लेबाज, जो 5 ओवर में खाता भी नहीं खोल सका
7 of 7
ये हैं वह बल्लेबाज जिन्हें शायद बहुत कम लोग जानते हों। वेस्टइंडीज के आरएस मोर्टन 24 सितंबर 2006 में डीएलएफ कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि मैदान में वह 56 मिनट तक रहे और 31 गेंद भी खेली।