किसी भी गेंदबाज के लिए इससे शानदार शुरुआत और क्या हो सकती है कि वह जिस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करे उस मैच की पहली ही गेंद पर उसे सफलता मिल जाए। हालांकि हर गेंदबाज की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती कि वह पहली ही गेंद पर विकेट झटक ले।
विज्ञापन
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
2 of 14
एक दिन पहले शारजाह में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मैच खेला गया जिसमें पाक टीम के नवोदित गेंदबाज आमिर यामिन ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेटों की शुरुआत कर ली। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमिर से पहले 11 ऐसे गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर सफलता का स्वाद चख लिया।
विज्ञापन
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
3 of 14
आइए, जानते हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उन 12 गेंदबाजों को जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट झटक लिए। 12 गेंदबाजों की सूची में 2 गेंदबाज टीम इंडिया से भी है। इन गेंदबाजों का नाम जानकर आप चौंक जाएंगे?
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
4 of 14
साल 2015-16 में पहली ही गेंद पर विकेट लेने की घटना 3 बार हुई है। पाक के आमिर यामिन ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉ का विकेट लिया। जबकि उनसे पहले इसी साल ओमान के गेंदबाज लालचेता ने अबूधाबी में हॉंगकॉंग के बल्लेबाज निजाकत खान का अपनी पहली ही गेंद पर विकेट झटका था।
विज्ञापन
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
5 of 14
2015 के मध्य में पापुआ न्यू गिनी के गेंदबाज विली गवेरा ने आयरलैंड के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और उनका पदार्पण बेहद गजब का रहा। बेल्फास्ट में खेले गए मैच में गवेरा ने पहली गेंद पर पहला विकेट तो लिया ही साथ में तीसरी गेंद पर अपने करियर का दूसरा विकेट चटका लिया। गवेरा ने इस मैच में 17 रन देकर 3 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
6 of 14
2013-14 में एक ही टी-20 मैच में एक नहीं बल्कि 2 गेंदबाजों ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया था। हॉंगकॉंग के नदीम अहमद और नेपाल के कप्तान पारस खाड़का ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय गेंद पर विकेट झटका था। हॉंगकॉंग इस मैच में सिर्फ 69 रन बनाकर आउट हो गया था जो टी-20 में उस समय सबसे छोटा स्कोर था। साथ ही दोनों टीमों के लिए यह पहला टी-20 मैच था।
विज्ञापन
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
7 of 14
पहली ही गेंद पर विकेट झटकने के मामले में विराट कोहली भी इस रिकॉर्ड बुक में शामिल हैं। वह टीम इंडिया के पार्टटाइम गेंदबाज हैं और उन्हें अपने पांचवें टी-20 मैच में पहली बार गेंदबाजी करने का मौका मिला। लेकिन उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। दिलचस्प यह था कि इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए इस मैच में उनकी यह गेंद वाइड रही और विकेटकीपर धोनी ने वाइड गेंद को लपककर बल्लेबाज केविन पीटरसन को स्टंप करा दिया।
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
8 of 14
2009-10 के सत्र में पहले ही टी-20 मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कारनामा 3 बार हुआ। सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में जोए डेन्ले ने ग्रीम स्मिथ का विकेट लिया था।
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
9 of 14
2009 में भारतीय फिरकी गेंदबाज प्रज्ञान ओझा भी पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। ओझा ने ट्रेंट ब्रिज में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 करियर का आगाज किया और पहली ही गेंद पर शाकिब अल हसन का शिकार कर लिया।
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
10 of 14
नवंबर, 2008 को दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज रोरी क्लेनवेल्डट ने जोहांसबर्ग में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 करियर की शुरुआत की और जुनैद सिद्दकी को अपनी पहली ही गेंद पर शिकार बना लिया था।
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
11 of 14
2007-08 में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टैट ने पर्थ में अपना पहला टी-20 मैच खेला और न्यूजीलैंड के खिलाफ पदार्पण मैच में जैमी हाउ का विकेट पहली ही गेंद पर झटक लिया।
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
12 of 14
दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज अल्फांसो थॉमस भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 2006-07 में टी-20 करियर शुरू करने वाले थॉमस ने पहली ही गेंद पर इमरान नाजिर का विकेट झटक लिया।
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
13 of 14
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली ही गेंद पर विकेट लेने की शुरुआत 2004-05 में यानी आज से 11 साल पहले ही हो गई थी जब फटाफट क्रिकेट अपना पहला मैच खेल रहा था। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में पहली ही गेंद पर पहला विकेट झटक लिया।
ऐसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जिन्होंने पहली ही गेंद पर झटक लिए विकेट
14 of 14
पहली ही गेंद पर अपना पहला विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया था कंगारू गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने। कास्प्रोविच दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने अपनी पहली 2 गेंदों पर 2 विकेट झटके हैं।