टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे से अजेय खिताब के साथ वापस लौटने के सपने को पूरा नहीं कर सकी और उसे दौरे के अंतिम और दूसरे टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। अगर टीम यह मैच जीत जाती तो अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में भारत एक भी मैच हारे बगैर अपने देश लौटती।
विज्ञापन
जीत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने क्यों पकड़ी भज्जी की टी-शर्ट?
2 of 11
उदीयमान बल्लेबाज संजू सैमसन को अंबाती रायडू के चोटिल होने पर टीम इंडिया में शामिल किया गया था। वह दौरे के मैच यानी अंतिम टी-20 से अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने में सफल तो रहे लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके और 19 रन ही बना सके।
विज्ञापन
जीत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने क्यों पकड़ी भज्जी की टी-शर्ट?
3 of 11
भारतीय आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने इस मैच में भी आलराउंड प्रदर्शन किया, लेकिन वह टीम को जीत के पार नहीं पहुंचा सके। इस मैच में उन्होंने पहले 2 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट झटके, फिर 24 रन भी बनाए।
जीत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने क्यों पकड़ी भज्जी की टी-शर्ट?
4 of 11
जिम्बाब्वे के गेंदबाज इस मैच सुधरे हुए प्रदर्शन के साथ उतरे थे। उन्होंने पहले मैच में 25 अतिरिक्त रन दे डाले थे जबकि इस मैच में उन्होंने 2 रन अतिरिक्त के रूप में दिए जिसमें एक रन बाई के रूप में था।
विज्ञापन
जीत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने क्यों पकड़ी भज्जी की टी-शर्ट?
5 of 11
जिम्बाब्वे की किसी टेस्ट टीम के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में यह चौथी जीत है। भारत पर मिली 10 रनों की जीत उसकी 30 मैचों में चौथी जीत रही। इससे पहले उसने आखिरी बार 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ जीता था।
विज्ञापन
जीत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने क्यों पकड़ी भज्जी की टी-शर्ट?
6 of 11
जिम्बाब्वे की टी-20 में टीम इंडिया पर यह पहली जीत है। साथ ही हरारे स्पोर्ट्स क्लब में उसकी पहली टी-20 जीत भी है। मेजबान टीम ने इस मैच पर अपने 10वें मैच में पहली जीत हासिल की है।
विज्ञापन
जीत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने क्यों पकड़ी भज्जी की टी-शर्ट?
7 of 11
इस मैच से पहले जिम्बाब्वे के किसी भी बल्लेबाज ने टी-20 में अर्धशतकीय पारी नहीं खेली थी। लेकिन इस मैच में चामू चिभाभा ने अर्धशतक लगाकर भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली। इस मैच में उन्होंने 67 रन बनाए। वह भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड हुए।
जीत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने क्यों पकड़ी भज्जी की टी-शर्ट?
8 of 11
टी-20 में जिम्बाब्वे के हाथों हार के बाद जब टीम इंडिया ड्रेसिंग रूम जा रही थी तो मेजबान टीम के खिलाड़ी ग्रीम क्रीमर भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह के बीच में आ गए और उन्होंने उनकी टी-शर्ट ही पकड़ ली। पहले तो लगा कि वह शायद झगड़ा कर रहे हैं लेकिन बाद में ऐसा लगा कि कुछ अलग अंदाज में ही दोनों आपस में बातचीत कर रहे हैं।
जीत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने क्यों पकड़ी भज्जी की टी-शर्ट?
9 of 11
टी-20 मैच में जहां गेंदबाजों पर यह दबाव होता है कि वे मैच में कसी हुई गेंदबाजी करें लेकिन इस मैच में मेजबान जिम्बाब्वे ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 2 रन अतिरिक्त के रूप में दिए, जबकि टीम इंडिया की ओर से मैच में 16 अतिरिक्त रन दिए जिसमें 9 वाइड और एक नो बॉल भी है।
जीत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने क्यों पकड़ी भज्जी की टी-शर्ट?
10 of 11
अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया में शामिल युवा बल्लेबाजों के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव दिखाई दिया। अंतिम टी-20 मैच में भारत का शीर्ष क्रम फिर नाकाम रहा जिस कारण 69 रन पर ही उसके 5 विकेट गिर गए थे और यहीं से हार का रास्ता खुल गया।
जीत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने क्यों पकड़ी भज्जी की टी-शर्ट?
11 of 11
पहला टी-20 मैच भारत ने जीत लिया था और सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए उसे दूसरे मैच में जीत हासिल करनी थी। लेकिन टीम इंडिया ऐसा नहीं कर सकी और सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हो गई।