आईपीएल-8 में 45 मुकाबले खत्म होने के बाद लीग चरण के अब सिर्फ 11 मैच ही बचे हैं। ऐसे में कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के दावेदारों में सबसे आगे चल रही हैं। यूं तो यह टूर्नामेंट बल्लेबाजों के लिए माना जाता है लेकिन इसमें गेंदबाजों के लिए भी करने को काफी कुछ रहता है।
विज्ञापन
इन 7 गेंदबाजों में से कौन बनेगा IPL-8 का सबसे सफल गेंदबाज?
2 of 10
आईपीएल के हर सत्र में ऐसे ढेरों मुकाबले हुए हैं जिसमें गेंदबाजों ने जानदार गेंदबाजी कर टीम को हार के मुंह से बाहर निकाला और जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाई। आइए, बात करते हैं ऐसे गेंदबाजों के बारे में जो आईपीएल के आठवें सत्र में अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम को परेशान करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
इन 7 गेंदबाजों में से कौन बनेगा IPL-8 का सबसे सफल गेंदबाज?
3 of 10
आईपीएल-8 में अगर विकेट झटकने के लिहाज से सबसे सफल गेंदबाजों की बात की जाए तो शीर्ष 7 की लिस्ट में तेज गेंदबाजों का कब्जा है। पहले 4 पायदान पर तेज गेंदबाज हैं जबकि पांचवें नंबर पर एक फिरकी गेंदबाज बना हुआ है। नजर डालते हैं ऐसे 7 गेंदबाजों पर जो आईपीएल के इस सत्र के सबसे सफल गेंदबाज बन सकते हैं। मजेदार बात यह है कि 7 गेंदबाजों में से 3 एक साथ और 4 एक साथ एक कतार में हैं।
इन 7 गेंदबाजों में से कौन बनेगा IPL-8 का सबसे सफल गेंदबाज?
4 of 10
शुरुआत निचले क्रम से करते हैं। सातवें पायदान पर हैं मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा। जिन्होंने 10 मैचों में 15 विकेट झटके हैं। एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है 23 रन देकर 4 विकेट। मलिंगा का इकॉनॉमी रेट 8 से ज्यादा है।
विज्ञापन
इन 7 गेंदबाजों में से कौन बनेगा IPL-8 का सबसे सफल गेंदबाज?
5 of 10
सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में दिल्ली डेयरडेविल्स के तेज गेंदबाज नाथन कल्टर-नील भी संयुक्त रूप में शामिल छठे पायदान पर हैं। उन्होंने भी 11 मैचों 15 विकेट निकाले हैं। उनका इकॉनॉमी रेट 7.55 के आसपास है। हालांकि इनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है लेकिन उसे अभी अपने शेष लीग मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
इन 7 गेंदबाजों में से कौन बनेगा IPL-8 का सबसे सफल गेंदबाज?
6 of 10
पांचवें पायदान पर भी दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाज का कब्जा है। यह गेंदबाज हैं इमरान ताहिर। ताहिर इस बार 7 सबसे सफल गेंदबाजों की कतार में शामिल एकमात्र फिरकी गेंदबाज हैं। उन्होंने 10 मैचों में 8.84 की इकॉनॉमी रेट से 15 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है 28 रन देकर 4 विकेट।
विज्ञापन
इन 7 गेंदबाजों में से कौन बनेगा IPL-8 का सबसे सफल गेंदबाज?
7 of 10
चौथे नंबर पर है रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क। स्टॉर्क ने भी 15 विकेट झटके हैं और सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि इस गेंदबाज ने आईपीएल में महज 7 मैच खेले जिसमें 6 में गेंदबाजी करने का मौका मिला और 15 विकेट झटक भी लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है 15 रन देकर 4 विकेट।
इन 7 गेंदबाजों में से कौन बनेगा IPL-8 का सबसे सफल गेंदबाज?
8 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जो इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं और संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में पहले पायदान पर भी हैं। उन्होंने 11 मैचों से 17 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकॉनॉमी रेट रहा 7.42।
इन 7 गेंदबाजों में से कौन बनेगा IPL-8 का सबसे सफल गेंदबाज?
9 of 10
पहले दो स्थानों पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाजों का कब्जा है। दूसरे स्थान पर आते हैं तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जिन्होंने 11 मैचों से 17 विकेट निकाले। इस दौरान उनका इकॉनॉमी रेट रहा है 7.11 और एक मैच में 10 रन देकर 4 विकेट भी झटके जो इस सत्र में किसी भी गेंदबाज की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन भी है।
इन 7 गेंदबाजों में से कौन बनेगा IPL-8 का सबसे सफल गेंदबाज?
10 of 10
आईपीएल-8 के सबसे सफल गेंदबाजों में पहले पायदान पर हैं चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रॉवो। ब्रॉवो ने 11 मैचों में 17 विकेट झटके और इस पायदान पर संयुक्त रूप से 3 गेंदबाज हैं लेकिन इस कैरेबियाई गेंदबाज का औसत अन्य गेंदबाजों की तुलना में कहीं बेहतर है और पहले नंबर पर हैं। उनका औसत सिर्फ स्टॉर्क से ही ज्यादा है लेकिन उन्होंने 15 विकेट ही झटके हैं। ब्रॉवो का औसत है 15.64।