फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना चाहेंगे कि IPL के किस सत्र में किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए?

विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल-8 भी अपने चिर-परिचित अंदाज में संपन्न हो गया। इस बार भी ढेरों रिकॉडर्स बने। कई बल्लेबाज उभरे तो कई नहीं चले। हालांकि रनों के अंबार वाले इस टी-20 महामुकाबले में हम एक बार फिर छक्कों के बारे में ही बात करेंगे। जैसे-जैसे मैच में बड़े स्कोर की संख्या बढ़ी है उसकी तुलना में आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड बहुत पहले ही बन गया था।
विज्ञापन

जानना चाहेंगे कि IPL के किस सत्र में किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए?

2 of 11
पहले हम आपको बताते हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का जमाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। 2009 में पहली बार इस लीग से जुड़ने वाले गेल ने 82 मैचों में 81 पारियों में रिकॉर्डतोड़ 230 छक्के जमाए। इस मामले में दूसरे पायदान पर चेन्नई के सुरेश रैना हैं जिन्होंने 132 मैचों से 150 छक्के जड़े हैं।
विज्ञापन

जानना चाहेंगे कि IPL के किस सत्र में किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए?

3 of 11
आईपीएल में बल्लेबाजों के लगाए छक्कों का उतार-चढ़ाव लगातार होता रहा है। आइए, जानते हैं कि लीग के 8 साल के इतिहास में हर सत्र में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाजों के बारे में। और यह भी जाने कि किस सत्र में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

जानना चाहेंगे कि IPL के किस सत्र में किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए?

4 of 11
2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तो उस समय मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड बनाया था। सनत ने 14 मैचों में उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 31 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

जानना चाहेंगे कि IPL के किस सत्र में किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए?

5 of 11
2009 में सबसे ज्यादा छक्का जमाने का रिकॉर्ड डक्कन चार्जर्स के तत्कालिन कप्तान एडम गिलकि्रस्ट के नाम दर्ज है। उस समय उन्होंने 16 मैचों में 29 छक्के जमाए थे।
विज्ञापन

जानना चाहेंगे कि IPL के किस सत्र में किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए?

6 of 11
2010 में सबसे ज्यादा छक्का जमाने का रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा के नाम दर्ज है। उस रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की ओर से खेलते हुए 16 मैचों की 14 पारियों में 27 छक्के जमाए थे।
विज्ञापन

जानना चाहेंगे कि IPL के किस सत्र में किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए?

7 of 11
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2011 में आईपीएल के चौथे संस्करण में जोरदार अंदाज में रन बनाए। गेल ने विपक्षी बल्लेबाजों पर जमकर निशाना बनाया और 12 मैचों की 12 पारियों में 2 शतकों के साथ 3 अर्धशतकों के साथ कुल 608 रन बनाए। इस बीच गेल ने रिकॉर्डतोड़ 44 छक्के लगाए थे। तब यह आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी था।

जानना चाहेंगे कि IPL के किस सत्र में किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए?

8 of 11
क्रिस गेल ने 2011 में आईपीएल में 44 छक्के लगाए, इसके बाद अगले ही साल उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गेल ने इस बार 2012 में 15 मैचों की 14 पारियों में छक्कों का अंबार लगाते हुए 59 छक्के जड़ दिए। यह आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है।

जानना चाहेंगे कि IPL के किस सत्र में किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए?

9 of 11
लगातार तीसरे साल क्रिस गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 2013 में खेले गए टूर्नामेंट के छठे संस्करण में 51 छक्के लगाए। इसके लिए उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में यह कारनामा किया।

जानना चाहेंगे कि IPL के किस सत्र में किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए?

10 of 11
लगातार तीन बार सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाने के बाद कि्रस गेल इस बार विस्फोटक पारी नहीं खेल सके। 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की धूम रही। उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में कुल 36 छक्के लगाए और वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में पहले पायदान पर रहे।
विज्ञापन

जानना चाहेंगे कि IPL के किस सत्र में किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए?

11 of 11
आईपीएल के आठवें संस्करण में एक बार फिर क्रिस गेल का बल्ला चल निकला। वह टूर्नामेंट में इस बार 14 मैचों से 38 छक्के लगाकर सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बने। 2015 के इस सत्र में खास बात यह रही कि गेल ने अपने 38 छक्के से महज एक ज्यादा चौका लगाया, यानि कुल 39 चौके लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें