कभी टीम इंडिया की जीत के ट्रंप कार्ड माने जाने वाले युवराज सिंह आज भले ही भारतीय टीम में न हों लेकिन जब वह अपने फॉर्म में थे तो उनका जलवा खूब दिखता था। कई लाजवाब पारियां उन्होंने खेली है। इसी महान पारियों में एक पारी 19 सितंबर को खेली गई थी। इस धमाकेदार पारी ने क्रिकेट के दीवानों को युवराज का दीवाना बना दिया था, खासकर उन युवतियों को जो युवराज से बेपनाह मोहब्बत करने लगी थीं।आखिरी स्लाइड में वीडियों देखें।
विज्ञापन
युवी Vs ब्रॉड: लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के, यादगार पल पर एक नजर
2 of 13
धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने आज से 8 साल पहले (19 सितंबर) ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वह टी-20 में लगातार 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
युवी Vs ब्रॉड: लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के, यादगार पल पर एक नजर
3 of 13
हालांकि क्रिकेट में लगातार 6 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह पहले बल्लेबाज नहीं हैं। उनसे पहले गैरी सोबर्स और रवि शास्त्री ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार 6 छक्के जड़े थे। जबकि दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने हालैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में यह रिकॉर्ड बनाया था।
युवी Vs ब्रॉड: लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के, यादगार पल पर एक नजर
4 of 13
बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह जब स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में ताबड़तोड़ छक्का जमा रहे थे तो मैदान के बाद यह चीयरलीडर्स भी अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन कर रही थी। आइए, याद करते हैं, ब्रॉड के खिलाफ खेली गई युवी की वो धमाकेदार पारी को।
विज्ञापन
युवी Vs ब्रॉड: लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के, यादगार पल पर एक नजर
5 of 13
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय पारी का यह 19वां ओवर था और क्रीज पर थे युवराज सिंह, जो स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। पहली ही गेंद पर युवराज ने काउ कॉर्नर की दिशा में शॉट खेलते हुए छक्का जमा दिया।
विज्ञापन
युवी Vs ब्रॉड: लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के, यादगार पल पर एक नजर
6 of 13
पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद ब्रॉड ने दूसरी गेंद युवराज सिंह के लेग की दिशा में डाली जिसे उन्होंने स्क्वायर लेग की ओर उठाते हुए दर्शकों के बीच गेंद को पहुंचा दिया। यह रहा उनका दूसरा छक्का।
विज्ञापन
युवी Vs ब्रॉड: लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के, यादगार पल पर एक नजर
7 of 13
लगातार दो छक्के के बाद युवराज के चेहरे पर तेज था तो युवा गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड थोड़े तनाव में थे। हालांकि युवी ने तीसरी गेंद पर रूम बनाते हुए एक्स्ट्रा कवर में छक्का के लिए बड़ा शॉट खेल दिया और गेंद चली गई 6 रन के लिए।
युवी Vs ब्रॉड: लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के, यादगार पल पर एक नजर
8 of 13
हैट्रिक छक्के से स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथ-पांव फूल से गए थे और युवराज सिंह जैसे इन फॉर्म बल्लेबाज को फुलटॉस बॉल डाल दी, जिसका फायदा उन्होंने उठाया और बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौथा छक्का ठोंक दिया।
युवी Vs ब्रॉड: लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के, यादगार पल पर एक नजर
9 of 13
लगातार 4 छक्के को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक अब लगातार दो और छक्के की मांग करने लगे थे, वहीं ब्रॉड को उनके कप्तान संयम रखने और दबाव से उबारने की कोशिश में जुटे थे। ब्रॉड की पांचवीं गेंद को मिडविकेट की दिशा में खेल दिया और गेंद चली गई सीमारेखा के बाहर। अपने इस छक्के से उन्होंने 12 गेंदों में ही अर्धशतक भी पूरा किया।
युवी Vs ब्रॉड: लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के, यादगार पल पर एक नजर
10 of 13
महज 12 गेंदों में फिफ्टी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है युवराज सिंह की यह पारी।
युवी Vs ब्रॉड: लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के, यादगार पल पर एक नजर
11 of 13
स्टुअर्ट ब्रॉड ने छठी गेंद पर भी छक्का न लगे इसके लिए उन्होंने बाहर गेंद डालने की कोशिश की लेकिन युवराज ने वाइड मिड आन की दिशा में उठाते हुए लगातार 6 छक्के जमाने का रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 6 छक्के जमाने वाले दूसरे और टी-20 में पहले बल्लेबाज बन गए।
युवी Vs ब्रॉड: लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के, यादगार पल पर एक नजर
12 of 13
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में डरबन में खेले गए मैच में युवराज सिंह की रिकॉर्डतोड़ पारी के अलावा गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की 20 ओवर में 200 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 18 रन से जीत लिया।
युवी Vs ब्रॉड: लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के, यादगार पल पर एक नजर
13 of 13
बाद में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और शुरुआती टी-20 का पहला वर्ल्ड कप भी अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत ने चिर-प्रतिद्दंद्दी टीम पाकिस्तान को हराया था। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।