हाथ में फीफा वर्ल्ड कप की जगमगाती हुई ट्रॉफी, कंधे पर झंडा और चेहरे पर संतोषजनक और असीम खुशी के साथ जब 2014 की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी की टीम मंगलवार को स्वदेश लौटी तो अपने नायकों का स्वागत करने के लिए बर्लिन के ब्रैंडेनबर्ग गेट पर लाखों प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
चैंपियंस का हुआ ऐसा स्वागत, गदगद हो गई जर्मन टीम
2 of 12
चौथी बार खिताब जीतने वाली जर्मन टीम सुबह विशेष विमान से बर्लिन के टेगेल हवाई अड्डे पहुंची।
विज्ञापन
चैंपियंस का हुआ ऐसा स्वागत, गदगद हो गई जर्मन टीम
3 of 12
टीम के कप्तान फिलिप लाम हवाईजहाज से हाथ में विश्व कप ट्रॉफी लेकर उतरे। उन्होंने और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने इस दौरान एक सुर में कहा, ‘फुटबॉल घर आ गया है।’
चैंपियंस का हुआ ऐसा स्वागत, गदगद हो गई जर्मन टीम
4 of 12
कप्तान के पीछे मिडफील्डर बैस्टियन श्वेजनेगर जर्मनी के झंडे को ओढे़ विमान से उतरे। श्वेजनेगर की आंख के नीचे बैंडेज था क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल के दौरान खेलते हुए उन्हें चोट लग गई थी।
विज्ञापन
चैंपियंस का हुआ ऐसा स्वागत, गदगद हो गई जर्मन टीम
5 of 12
जर्मनी खिलाड़ियों के अलावा टीम के कोच जोकिम लो का भी जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
चैंपियंस का हुआ ऐसा स्वागत, गदगद हो गई जर्मन टीम
6 of 12
टीवी पर साफ देखा जा सकता था कि उस समय जर्मनी के मिडफील्डर बैस्टियन श्वेजनेगर की दायीं आंख के नीचे से लगातार खून बह रहा था।
विज्ञापन
चैंपियंस का हुआ ऐसा स्वागत, गदगद हो गई जर्मन टीम
7 of 12
चैंपियनों की बस जहां-जहां से निकली, वहां प्रशंसकों का हुजूम सड़कों पर था जो अपने नायकों की एक झलक पाने के लिए बेकरार थी।
चैंपियंस का हुआ ऐसा स्वागत, गदगद हो गई जर्मन टीम
8 of 12
अविभाजित जर्मनी के नए राष्ट्रीय हीरो फुटबॉल का सबसे बड़ा सम्मान जीतकर स्वदेश लौटे तो उनके आने की खबर से पहले ही पलकें बिछाए उनके प्रशंसक सड़कों पर एकत्र हो गए थे।
चैंपियंस का हुआ ऐसा स्वागत, गदगद हो गई जर्मन टीम
9 of 12
हवाई अड्डे से निकलने के बाद टीम एक बस में बैठकर उस ओर निकल गई जहां उनका स्वागत होना था। इस विशेष बस पर वर्ल्ड कप जीतने के वर्ष लिखे हुए थे।
चैंपियंस का हुआ ऐसा स्वागत, गदगद हो गई जर्मन टीम
10 of 12
जर्मनी ने वर्ष 1954, 1974 और 1990 में भी वर्ल्ड कप खिताब जीता था। इस खुली हुई बस में खिलाड़ी हवाई अड्डे से रास्ता तय करते हुए ब्रैंडेनबर्ग की ओर रवाना हुए।
चैंपियंस का हुआ ऐसा स्वागत, गदगद हो गई जर्मन टीम
11 of 12
भारी संख्या में बर्लिन के प्रसिद्ध ब्रैंडेनबर्ग गेट पर हाथों में झंडे और अपने खिलाड़ियों की तस्वीरें, फीफा ट्रॉफी की प्रतिकृति लिए बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और युवक हर कोई खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए पहले से ही उस स्थान पर एकत्र हो गया जहां विजेताओं का सम्मान होना था। कई फुटबाल प्रेमी तो रात से ही सड़कों पर एकत्र थे।