दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम 72 दिनों के लंबे दौरे के लिए आज भारत के लिए रवाना हो रही है। दोनों टीमों के बीच दौरे का आगाज 2 अक्टूबर से धर्मशाला में टी-20 मैच से होगा।
विज्ञापन
IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
2 of 9
आज हम बात करते हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैचों के कप्तानों के बारे में। दोनों टीमों के बीच अब तक 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया का दबदबा रहा है। भारत के खाते में 8 में से 6 जीत आई है।
विज्ञापन
IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
3 of 9
इसके अलावा यह भी जानेंगे कि भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के बीच सबसे सफल कप्तान कौन रहा है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दोनों टीमों की ओर से सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग। इसके बाद दूसरे पायदान पर भी एक और भारतीय कप्तान का ही कब्जा है। लेकिन टी-20 में सफलता के मामले में अफ्रीकी टीम के कप्तानों का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।
IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
4 of 9
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए 8 टी-20 मुकाबलों में टीम इंडिया की ओर से सिर्फ 2 कप्तान ही अफ्रीकी टीम की चुनौती दे सके हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से 4 कप्तानों ने भारत को चुनौती दी।
विज्ञापन
IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
5 of 9
दक्षिण अफ्रीका की ओर से भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 मैचों में कप्तानी करने का मौका मिला ग्रीम स्मिथ को। स्मिथ ने 2006-2010 के बीच भारत के खिलाफ 4 मैचों में कप्तानी की और टीम को सिर्फ एक मैच में ही जीत दिला सके यानी 3 मैच में हार मिली।
विज्ञापन
IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
6 of 9
ग्रीम स्मिथ के बाद दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 मैचों में कप्तानी करने का मौका मिला उनका नाम है जोहान बोथा (2011-12)। बोथा ने 2 मैचों में कप्तानी की और एक में जीत, एक में हार के साथ फिफ्टी-फिफ्टी का योगदान दिया।
विज्ञापन
IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
7 of 9
ग्रीम स्मिथ और जोहान बोथा के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए एबी डिविलियर्स और फैफ डु प्लेसिस ने भी भारत के खिलाफ एक-एक मैचों में कप्तानी की लेकिन दोनों को हार मिली। टी-20 में अफ्रीकी टीम को भारत के खिलाफ लगातार हार मिली।
IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
8 of 9
अब बात करते हैं टीम इंडिया के कप्तानों की। बात सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी की। धोनी को दोनों टीमों की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 मैचों में कप्तानी करने का श्रेय जाता है। धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुल 7 मैचों में कप्तानी की जिसमें 5 में जीत मिली और 2 में टीम को हार मिली।
IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
9 of 9
100 फीसदी जीत के साथ सबसे सफल कप्तान का श्रेय जाता है तो नाम आता है वीरेंद्र सहवाग का। सहवाग ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच में कप्तानी की और उसमें जीत हासिल की। इस तरह से उनकी जीत का औसत 100 फीसदी है।