वीरेंद्र सहवाग के अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन भले ही शानदार अंदाज में न हुआ हो, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसके शीर्ष 3 पर अकेले उनका कब्जा है।
विज्ञापन
लाजवाब 'सुल्तान', पहले 3 स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग और कोई नहीं
2 of 9
टीम इंडिया के कभी विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन भले ही अपने स्तर के हिसाब से न हुआ हो, लेकिन जब तक वह क्रीज पर रहते थे गेंदबाजों की हवाइयां उड़ी ही रहती थी।
विज्ञापन
लाजवाब 'सुल्तान', पहले 3 स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग और कोई नहीं
3 of 9
वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया में वापसी की आस लिए इस साल अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह गए। लेकिन आज हम उनके जिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के अंदाज को दर्शाता है। टेस्ट में 2 बार तिहरा शतक लगाने वाले सहवाग के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जिसके शुरुआती 3 पायदान पर खुद उन्हीं का कब्जा है।
लाजवाब 'सुल्तान', पहले 3 स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग और कोई नहीं
4 of 9
टेस्ट क्रिकेट में 250 या उससे ज्यादा की पारी खेलने के दौरान स्ट्राइक रेट को देखा जाए तो पहले 3 स्थान पर अकेले सहवाग का ही नंबर आता है और वह भी शतकीय आंकड़े के साथ। लेकिन इससे पहले हम आपको टेस्ट किसी एक पारी में 250 से ज्यादा की खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों में चौथे और पांचवें नंबर के बल्लेबाज के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
लाजवाब 'सुल्तान', पहले 3 स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग और कोई नहीं
5 of 9
तेज स्ट्राइक रेट के आधार पर टेस्ट की किसी पारी में 250 से ज्यादा की खेली गई पारी में पांचवें नंबर पर आते हैं ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर। वॉर्नर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 253 रनों की पारी खेली जिसमें उनका स्ट्राइक रेट था 88.46।
विज्ञापन
लाजवाब 'सुल्तान', पहले 3 स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग और कोई नहीं
6 of 9
चौथे स्थान पर आते हैं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एडम वोग्स का, जिन्होंने 4 दिन पहले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए होबार्ट टेस्ट के पहले दिन नाबाद 269 रन बनाए थे। दिलचस्प यह है कि 35 की उम्र में इसी साल के मध्य में टेस्ट करियर की शुरुआत करने के बाद जिस समय अपने करियर की बेस्ट नाबाद 269 पारी खेली उस समय 36 के हो चुके थे। इस पारी में उनका स्ट्राइक रहा था 94.38।
विज्ञापन
लाजवाब 'सुल्तान', पहले 3 स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग और कोई नहीं
7 of 9
अब बात करते हैं पहले 3 स्थानों की जहां पर टीम इंडिया के नवाब वीरेंद्र सहवाग का अकेले ही कब्जा है। 2006 में लाहौर टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 254 रनों की पारी के दौरान वीरू के बल्ले का स्ट्राइक रेट था 102.83।
लाजवाब 'सुल्तान', पहले 3 स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग और कोई नहीं
8 of 9
दूसरे स्थान पर भी वीरेंद्र सहवाग ही हैं जिन्होंने 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान न सिर्फ अपनी सर्वश्रेष्ठ 319 रनों की पारी खेली बल्कि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट रहा 104.93।
लाजवाब 'सुल्तान', पहले 3 स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग और कोई नहीं
9 of 9
टेस्ट में सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ 250 से ज्यादा की पारी खेलने के मामले में पहले पायदान पर भी नजफगढ़ के नवाब यानी वीरेंद्र सहवाग ही हैं। उन्होंने 2009 में मुंबई टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 293 रनों की पारी खेली जिसमें उनका स्ट्राइक रेट था 115.35।