फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से ही सही जब विराट कोहली पहुंचे तो धमाके के साथ

विज्ञापन
1 of 9
टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उस समय क्रीज पर आए भारत ने फॉर्म में चल रहे शिखर धवन का विकेट सस्ते में निपटा दिया। लेकिन कोहली ने टीम को निराश नहीं किया।
विज्ञापन

देर से ही सही जब विराट कोहली पहुंचे तो धमाके के साथ

2 of 9
टी-20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज विराट कोहली ने मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 43 रनों की पारी खेल डाली। इस दौरान उन्होंने एक चौके के अलावा 3 छक्के भी जमाए।
विज्ञापन

देर से ही सही जब विराट कोहली पहुंचे तो धमाके के साथ

3 of 9
विराट कोहली ने संकट में दिख रही टीम इंडिया को ओपनर रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी कर बड़े स्कोर की राह तय कर दी। वह भले ही अपने अर्धशतक से चूक गए लेकिन साथी बल्लेबाज रोहित ने तो शतक ही ठोंक दिया।

देर से ही सही जब विराट कोहली पहुंचे तो धमाके के साथ

4 of 9
रोहित शर्मा की शतकीय पारी वाले इस मैच में विराट कोहली ने 43 रन बनाए। कोहली ने इस पारी के दौरान जैसे ही अपना 28वां रन बनाया, उन्होंने एक मुकाम हासिल कर लिया और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

देर से ही सही जब विराट कोहली पहुंचे तो धमाके के साथ

5 of 9
विराट कोहली के रूप में भारत इस मुकाम को छुने में काफी पिछड़ गया लेकिन इस दिलकश बल्लेबाज ने सबसे कम पारियों में यह मुकाम को छूकर अब तक की नाकामी को पीछे छोड़ दिया। वह सबसे कम 27 पारियों में एक हजार रनों के आंकड़े को पार करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

देर से ही सही जब विराट कोहली पहुंचे तो धमाके के साथ

6 of 9
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार बनाने वाले विराट कोहली टीम इंडिया की ओर से पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले 19 बल्लेबाज इस विशिष्ट क्लब में शामिल हो चुके थे। वह दुनिया के 20वें क्रिकेटर हैं जो टी-20 में एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

देर से ही सही जब विराट कोहली पहुंचे तो धमाके के साथ

7 of 9
दूसरी ओर, विराट कोहली के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगा दिया। वह टी-20 में शतक लगाने वाले भारत की ओर से दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुरेश रैना ही शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।

देर से ही सही जब विराट कोहली पहुंचे तो धमाके के साथ

8 of 9
रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले दुनिया के नौंवे बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि सुरेश रैना के बाद टेस्ट, वनडे और टी-20 में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन

देर से ही सही जब विराट कोहली पहुंचे तो धमाके के साथ

9 of 9
रोहित शर्मा ने शतकीय पारी के साथ टी-20 क्रिकेट में अपनी 8वीं फिफ्टी ठोंक दी। उन्होंने युवराज सिंह के 8 अर्धशतकों के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इन दोनों ही बल्लेबाजों से ऊपर हैं विराट कोहली, जिन्होंने टी-20 में 9 बार 50 या उससे बड़ी पारी खेलने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें