बतौर कप्तान विराट कोहली पहली बार अपनी धरती पर टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज में अगुवाई कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने दुनिया की नंबर वह टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोरदार खेल दिखाया है। 4 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे भी है।
विज्ञापन
कोहली ने जब भी टॉस जीता, भारत नहीं हारा कोई टेस्ट मैच
2 of 8
कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में एक शानदार हैट्रिक भी लगा दी। और ये हैट्रिक तब लगी जब मैच शुरू होने जा रहा था।
विज्ञापन
कोहली ने जब भी टॉस जीता, भारत नहीं हारा कोई टेस्ट मैच
3 of 8
टेस्ट सीरीज में जहां टीम इंडिया ने अब तक अपना दबाव बना रखा है तो इसके उलट विराट कोहली ने विपक्षी कप्तान हाशिम अमला पर दबाव बनाए रखा है। यह दबाव मैदान पर खेल से इतर टॉस को लेकर है। सीरीज में कोहली ने लगातार 3 बार टॉस जीतकर शानदार हैट्रिक बना दी।
कोहली ने जब भी टॉस जीता, भारत नहीं हारा कोई टेस्ट मैच
4 of 8
कप्तान विराट कोहली ने सीरीज में 3 मैचों में 3 बार टॉस जीता है जिसमें 2 बार पहले बल्लेबाजी और एक बार गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मोहाली के बाद नागपुर में कोहली ने पहले बल्लेबाजी की निर्णय लिया।
विज्ञापन
कोहली ने जब भी टॉस जीता, भारत नहीं हारा कोई टेस्ट मैच
5 of 8
बल्लेबाज विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान बने करीब एक साल हो गया है। तब से लेकर उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट समेत अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें वह 5 बार टॉस जीतने में कामयाब भी रहे। इस तरह से वह टॉस जीतने को लेकर भाग्यशाली कप्तान साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोहली ने जब भी टॉस जीता, भारत नहीं हारा कोई टेस्ट मैच
6 of 8
विराट कोहली टीम इंडिया के लिए नौंवें टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे हैं जिसमें वह 5 बार टॉस जीत चुके हैं। उन्होंमे यह सभी टॉस भारतीय उपमहाद्वीप में ही जीते हैं, मतलब भारत में 3 बार और श्रीलंका तथा बांग्लादेश में एक-एक बार टॉस जीते।
विज्ञापन
कोहली ने जब भी टॉस जीता, भारत नहीं हारा कोई टेस्ट मैच
7 of 8
कप्तान कोहली ने जिन 5 टेस्ट मैचों में टॉस जीते हैं उसमें टीम इंडिया को 2 में जीत मिली और 2 मैच बराबरी पर खत्म हुए। ये जो दोनों मैच (फातुल्लाह और चेन्नई) ड्ऱॉ पर खत्म हुए उसमें बारिश ने काफी खलल भी डाला था।
कोहली ने जब भी टॉस जीता, भारत नहीं हारा कोई टेस्ट मैच
8 of 8
इस तरह से कप्तान विराट कोहली का टॉस जीतना टीम इंडिया के लिए काफी लकी साबित हो रहा है क्योंकि उस मैच में भारत हारा नहीं है जब कोहली ने टॉस जीता। पांचवां मैच अभी नागपुर में खेला जा रहा है। देखना होगा कि इस मैच में क्या होता है।