बिजली की गति से दौड़ने वाले ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक धावक उसेन बोल्ट ने लंदन डायमंड लीग में 100 मीटर की फर्राटा जीतकर शानदार वापसी की। देखिए जीत के बाद उनके निराले अंदाज
विज्ञापन
फर्राटा के बादशाह बोल्ट की शानदार वापसी, ये रहा नया अंदाज
2 of 8
इसके साथ जमैका के इस दिग्गज धावक ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों को भी चेतावनी दे दी।
विज्ञापन
फर्राटा के बादशाह बोल्ट की शानदार वापसी, ये रहा नया अंदाज
3 of 8
छह हफ्ते तक चोट के कारण ट्रैक से दूर रहे बोल्ट ने लंदन ओलंपिक स्टेडियम में 9.87 सेकेंड से यह रेस जीती। इससे पहले उन्होंने हीट में भी इतना ही समय निकाला।
फर्राटा के बादशाह बोल्ट की शानदार वापसी, ये रहा नया अंदाज
4 of 8
अमेरिका के माइकल रोजर्स 9.90 सेकेंड से दूसरे स्थान पर रहे जबकि जमैका के केमार बेली कोल ने 9.92 सेकेंड से तीसरा स्थान हासिल किया। यह वही ट्रैक है जहां बोल्ट ने तीन साल पहले ओलंपिक गोल्ड जीता था।
विज्ञापन
फर्राटा के बादशाह बोल्ट की शानदार वापसी, ये रहा नया अंदाज
5 of 8

6 of 8
हालांकि वह अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइमिंग 9.58 सेकेंड से काफी पीछे रहे। इस सत्र में अब तक 100 मीटर दौड़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अमेरिका के जस्टिन गैटलिन के नाम है, जो 9.74 सेकेंड से विश्व रैंकिंग में नंबर वन पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
फर्राटा के बादशाह बोल्ट की शानदार वापसी, ये रहा नया अंदाज
7 of 8
इससे पहले बोल्ट ने इस साल 19 अप्रैल को रियो डि जेनेरियो में विशेष रूप से निर्मित ट्रैक पर 10.12 सेकेंड का औसत सा प्रदर्शन किया था। अब सभी की नजरें बीजिंग में अगले महीने गैटलिन और बोल्ट के बीच विश्व चैंपियनशिप के दौरान होने वाली टक्कर पर टिकी है।
फर्राटा के बादशाह बोल्ट की शानदार वापसी, ये रहा नया अंदाज
8 of 8
जीत के बाद फर्राटा के बेताज बादशाह 28 वर्षीय बोल्ट से जब यह पूछा गया कि ओलंपिक स्टेडियम में बारिश के कारण गीला होने के बावजूद हीट्स और फाइनल में उनके विजयी प्रदर्शन से क्या यह साबित होता है कि वह अब भी नंबर वन हैं। इस पर बोल्ट ने कहा, ‘मैं कभी नंबर दो नहीं था। मैं हमेशा से नंबर वन हूं और नंबर वन ही रहूंगा। जब तक मैं संन्यास नहीं ले लेता, यही मेरी योजना है।’