गेंदबाजों की अपने बल्ले से धुनाई करने में माहिर एबी डीविलियर्स इस बार खुद फंस गए। उन्हें पहले उमेश ने किया घायल फिर अश्विन ने शिकार। आगे जानिए कैसे और देखिए दिल्ली टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया के जश्न की तस्वीरें।
विज्ञापन
AB को उमेश ने किया 'घायल', अश्विन ने किया 'शिकार'
2 of 9
इससे पहले दिल्ली टेस्ट के आखिरी दिन का खेल एबी डीविलियर्स और कप्तान हाशिम अमला ने किया। अमला जल्दी नहीं चले और फिरकी गेंदबाज रविंद्र जडेजा का शिकार हुए।
विज्ञापन
AB को उमेश ने किया 'घायल', अश्विन ने किया 'शिकार'
3 of 9
एबी जल्दी हार मानने वाले बल्लेबाजों में से नहीं थे। ऐसे में भारतीय पाले से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने उन्हें परेशान करने की तरकीब सोची।
AB को उमेश ने किया 'घायल', अश्विन ने किया 'शिकार'
4 of 9
उमेश यादव ने लंच से पहले ही एबी को परेशान करना शुरू किया। लंच से ठीक पहले के एक ओवर में उमेश ने एबी को दो बार घायल किया। गेंद दो बार बाउंस होकर बल्ले के बजाय ग्लब्स पर लगी।
विज्ञापन
AB को उमेश ने किया 'घायल', अश्विन ने किया 'शिकार'
5 of 9
एक बार फिर उमेश ने 133वें ओवर में दो बार ही फिर एबी पर गेंद से हमला किया और अपनी बाउंस से उनके ग्लब्स पर ठीक पिछली बार की तरह हिट किया। इस बार तो एबी दर्द से छटपटाने लग गए। तुरंत उनकी मदद के लिए अफ्रीकी ड्रेसिंगरूम से किसी को आना पड़ा।
विज्ञापन
AB को उमेश ने किया 'घायल', अश्विन ने किया 'शिकार'
6 of 9
चार बार उमेश द्वारा चोटिल होने के बाद एबी का धैर्य जवाब दे गया और वह अश्विन की गेंद पर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने उनका कैच लपका।
विज्ञापन
AB को उमेश ने किया 'घायल', अश्विन ने किया 'शिकार'
7 of 9
एबी के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका को संभलने का मौका नहीं मिला। 136 पर एबी आउट हुए और 7 रनों के भीतर बाकी के सभी विकेट भी गिर गए। 143 रनों पर दक्षिण अफ्रीकी टीम ऑलआउट हुई। इसमें अश्विन के 5 और उमेश यादव के 3 विकेट का सहयोग रहा। टीम इंडिया यह मैच 337 रनों से जीतने में सफल रहा।
AB को उमेश ने किया 'घायल', अश्विन ने किया 'शिकार'
8 of 9
टी-20 और वनडे सीरीज में हार के बाद उठी टीम इंडिया ने विराट कोहली की अगुआई में टेस्ट सीरीज में मेहमान अफ्रीकी टीम का 3-0 से सफाया किया।
स्टार ऑफ द मैच दोनों पारियों में शतक लगाने वाले अजिंक्य रहाणे को चुना गया जबकि पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले आर अश्चिन को मैन ऑफ सीरीज चुना गया। ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया।