वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वह धमाकेदार पारियों के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं उनकी 10 बड़ी टेस्ट पारियों के बारे में और उस महान बल्लेबाज को करते हैं 'सेल्यूट'।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें: सहवाग की वो पारियां, जब उड़ गई गेंदबाजों की नींद
2 of 11
सहवाग ने 2001 में ब्लोमफोन्टेन में अपने टेस्क करियर की शुरुआत की थी। इस मैच की पहली पारी में ही उन्होंने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 105 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने यह रन 173 गेंदों पर बनाए थे। भारत की पूरी टीम उस पारी में महज 220 रनों पर ही सिमट गई थी।
विज्ञापन
तस्वीरें: सहवाग की वो पारियां, जब उड़ गई गेंदबाजों की नींद
3 of 11
इसके बाद सहवाग ने ट्रेंट ब्रिज में अपने दूसरे टेस्ट मैच में 106 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 183 गेंदों का सामना किया था। यह मैच 2002 में खेला गया था।
तस्वीरें: सहवाग की वो पारियां, जब उड़ गई गेंदबाजों की नींद
4 of 11
2003 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेलते हुए सहवाग ने 195 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। 24 चौकों और छह छक्कों की मदद से उन्होंने यह तेज तर्रार पारी थी जिसमें वह 200 रनों का आंकड़ा छूने से रह गए थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: सहवाग की वो पारियां, जब उड़ गई गेंदबाजों की नींद
5 of 11
इसके बाद नंबर आता है पाकिस्तान के मुल्तान में 29 मार्च 2004 में खेले गए उस यादगार मैच का जिसमें उन्होंने अपने पिछली रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए 309 रनों की लंबी पारी खेली थी। भारत पहली बार पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच जीता था।
विज्ञापन
तस्वीरें: सहवाग की वो पारियां, जब उड़ गई गेंदबाजों की नींद
6 of 11
2005 में बैंगलुरु में भारत-पाक के बीच खेले गए एक मैच के दौरान उन्होंने 201 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। जिसके बाद वह सबसे तेजी 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: सहवाग की वो पारियां, जब उड़ गई गेंदबाजों की नींद
7 of 11
कुछ सालों तक सहवाग का बल्ला चुप रहा और फिर 2008 में उनसे अपनी चुप्पी ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में तोड़ी। इस पारी में उन्होंने महत्वपूर्ण 151 रन बनाए जिसकी वजह से भारत मैच हारने से बच गया।
तस्वीरें: सहवाग की वो पारियां, जब उड़ गई गेंदबाजों की नींद
8 of 11
2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में खेले गए एक मैच में सहवाग ने 319 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। महज 278 गेंदों का सामना करते हुए सहवाग ने यह रन बनाए थे। यह उनका सबसे तेज तीहरा शतक था।
तस्वीरें: सहवाग की वो पारियां, जब उड़ गई गेंदबाजों की नींद
9 of 11
2008 में ही गाले में खेले गए मैच में सहवाग ने 201 रनों की नाबाद पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मैच में भारत ने अपने पहली पारी में 329 रन बनाए थे।
तस्वीरें: सहवाग की वो पारियां, जब उड़ गई गेंदबाजों की नींद
10 of 11
मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक मैच में वीरेंद्र सहवाग की 293 रन की पारी खेली। इस धमाकेदार पारी के बाद सहवाग सबसे ज्यादा दोहरा शतक मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इतना ही नहीं उन्हें 250 रनों से ज्यादा की सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाला बल्लेबाज भी घोषित किया गया।
तस्वीरें: सहवाग की वो पारियां, जब उड़ गई गेंदबाजों की नींद
11 of 11
कोलकाता में 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 165 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के बाद ही वीरेंद्र सहवाग दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बन गए थे।