क्रिकेट के छोटे प्रारूपों में सुरेश रैना जमकर बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने चैंपियंस लीग टी-20 में डोल्फिंस के खिलाफ मैच में 90 रनों की पारी खेली जिसमें 8 छक्के भी लगाए। साथ ही वह टी-20 क्रिकेट करियर में 5 हजार रनों के आंकड़े को पार कर लिया।
विज्ञापन
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 6 शीर्ष भारतीय
2 of 8
सुरेश रैना इन 8 छक्कों के साथ ही टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वह अंतरराष्ट्रीय मैचों की तीनों प्रारूपों में 130 छक्के भी लगा चुके हैं। आइए, जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतर ट्वंटी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के शीर्ष 6 बल्लेबाजों के बारे में। (रिकॉर्ड चढ़ते क्रम में)
विज्ञापन
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 6 शीर्ष भारतीय
3 of 8
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से चैंपियंस लीग में खेल रहे वीरेंद्र सहवाग सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। अपनी आतिशी पारी से टीम इंडिया को ढेरों मैच जीताने वाले सहवाग ने टी-20 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 143 मैचों की 141 पारियों में 134 छक्के जड़े हैं।
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 6 शीर्ष भारतीय
4 of 8
टी-20 के जिस मैच में सुरेश रैना 8 छक्के लगाकार सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उसी मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। हालांकि वह टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के बाद मामले में 5वें नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल और अन्य टी-20 के 188 मैचों में 161 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 6 शीर्ष भारतीय
5 of 8
कोलकाता नाइटराइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज युसूफ पठान सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा 168 टी-20 प्रथम श्रेणी के मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 180 छक्के निकले।
विज्ञापन
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 6 शीर्ष भारतीय
6 of 8
टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा करने वाले युवराज सिंह भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। हालांकि उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में नहीं खेल रही, लेकिन वह इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 140 टी-20 प्रथम श्रेणी के मैचों में 185 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 6 शीर्ष भारतीय
7 of 8
चोटिल होने के कारण चैंपियंस लीग से बाहर होने को मजबूर हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 186 मैचों की 175 पारियों में 193 छक्के लगाए हैं। चैंपियंस लीग टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यह रिकॉर्ड रोहित के ही नाम था।
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 6 शीर्ष भारतीय
8 of 8
रोहित शर्मा के चोटिल होने और अपने जबर्दस्त फॉर्म के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना सबसे ज्यादा छक्का मारने के मामले में पहले पायदान पर आ गए हैं। रैना ने 183 टी-20 मैचों की 173 पारियों में 199 छक्के लगाए हैं।