कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में भारत को सबसे ज्यादा जीत दिलाने वाले कप्तान बन गए हैं। धोनी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन के सर्वाधिक 90 वनडे मैचों में जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
ये हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल वनडे कप्तान
2 of 8
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने नॉटिंघम में इंग्लैंड को हराकर वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त कर ली थी। यह जीत धोनी के लिए भी फायदेमंद साबित ह़ुई। धोनी की कप्तानी में भारत की यह 90वीं जीत थी, बर्मिंघम में उन्होंने 91वीं जीत के साथ इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल वनडे कप्तान
3 of 8
आइए, जानते हैं वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन भारत के 5 सबसे सफल कप्तानों के बारे में।
ये हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल वनडे कप्तान
4 of 8
कपिल देव, जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाया। साथ ही 74 मैचों में भारत की अगुवाई करते हुए 39 मैचों में जीत दिलाई। सबसे सफल कप्तानों की सूची में कपिल पांचवें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
ये हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल वनडे कप्तान
5 of 8
राहुल द्रविड़, द वॉल के नाम से मशहूर इस कप्तान ने 79 मैचों में टीम इंडिया की अगुवाई की, और 42 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 33 में हार मिली और 4 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन
ये हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल वनडे कप्तान
6 of 8
सौरव गांगुली, देश से सबसे सफल वनडे कप्तानों में तीसरे नंबर पर आते हैं। अपनी कप्तानी में एक बार टीम इंडिया को वर्ल्ड कप (2003) के फाइनल में पहुंचाने वाले गांगुली ने 147 मैचों में कप्तानी की और 76 मैचों में टीम को जीत दिलाई, हालांकि 66 में हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
ये हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल वनडे कप्तान
7 of 8
मोहम्मद अजहरुद्दीन, भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड अभी भी इसी खिलाड़ी के नाम दर्ज है। अजहरुद्दीन ने 174 मैचों 90 में टीम इंडिया को जीत दिलाई, 76 में हारे और 2 मैच टाई रहा। 6 का कोई परिणाम नहीं निकला।
महेंद्र सिंह धोनी, भारत को 2 वर्ल्ड कप दिलाए हैं। वर्तमान में भारत अभी भी वर्ल्ड चैंपियन है, धोनी की अगुवाई में भारत ने 162 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 91 में जीते, 57 हारे, 4 मैच टाई रहा और 10 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। हार-जीत की औसत के मामले में धोनी का रिकॉर्ड लगभग 61 प्रतिशत है।