फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

विज्ञापन
1 of 13
पिछले दिनों श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया में जोरदार वापसी की थी। लेकिन दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके। पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में शून्य पर आउट होना अपने आप में दिलचस्प है।
विज्ञापन

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

2 of 13
पहली पारी में शानदार शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में 0 रन पर आउट होने की यह घटना पहली बार नहीं घटी। भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक ऐसा कुल 11वीं बार और 9 बल्लेबाजों के साथ हो चुका है। आइए, जानते हैं ऐसे 11 घटनाओं के बारे में।
विज्ञापन

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

3 of 13
पहली पारी में शानदार शतक और दूसरी पारी में 0 रन पर आउट होने की घटना पहली बार 1948 में घटी थी। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में विनू मांकड ने पहली पारी में 111 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में 0 पर आउट हो गए थे।

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

4 of 13
1951 में पंकज राय के साथ भी ऐसा हुआ था। इंग्लैंड को खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच की पहली पारी में 140 रन बनाने के बाद वह दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे।
विज्ञापन

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

5 of 13
भारतीय क्रिकेटर और बल्लेबाज विजय मांजरेकर के साथ एक नहीं बल्कि दो बार ऐसा हुआ है। पहली बार 1952 में और दूसरी बार 1964 में एक ही मैच की पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 0 पर आउट हो गए।
विज्ञापन

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

6 of 13
1952 में विजय मांजरेकर इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में 133 और 0 पर आउट हुए। फिर 1964 में उनके साथ चेन्नई में इंग्लैंड के ही खिलाफ मैच ऐसा ही हुआ। पहली पारी में 108 और फिर 0।

विज्ञापन

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

7 of 13
भारत के सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के साथ भी 1989 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा ही हुआ। पहली पारी में 116 और दूसरी पारी में 0 रन।

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

8 of 13
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज नयन मोंगिया भी 1996 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 152 रनों की पारी खेलने के बाद दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे।

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

9 of 13
सचिन तेंदुलकर भी अपने 200 टेस्ट मैचों के अपने करियर में एक बार पहली पारी में शतक के बाद दूसरी पारी में खाता नहीं खोल सके। 2002 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में  117 रन बनाने के बाद 0 पर आउट हो गए थे।

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

10 of 13
मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग भी 2 बार शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में खाता नहीं खोल सके। पहली बार वह 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट की पहली पारी में 106 रन बनाने के बाद 0 पर आउट हो गए।

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

11 of 13
सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की तरह राहुल द्रविड़ भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। उनके साथ 2008 में यह घटना घटी। 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट में पहली पारी में 136 रन बनाने के बाद खाता नहीं खोल सके थे।

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

12 of 13
वीरेंद्र सहवाग के साथ यही घटना दूसरी बार 2010 में हुई। 2010 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद और दूसरी पारी में 0 रन पर आउट हो गए।
विज्ञापन

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में 0, भारत के ये रहे 9 बल्लेबाज

13 of 13
भारतीय क्रिकेट की पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 0 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 9वें और ओवरऑल 11वें बल्लेबाज के रूप में चेतेश्वर पुजारा भी शामिल हो गए हैं। पुजारा कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में नाबाद 145 और 0 रन बनाए। इस कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें