दुनिया के सबसे सफलतम गोल्फर टाइगर वुड्स की रोमांटिक जोड़ी एक बार फिर टूट गई है। यह जोड़ी 3 साल चली।
विज्ञापन
'रोमांस के मैदान' पर टाइगर की एक और रोमांटिक जोड़ी टूटी
2 of 9
दुनिया के सबसे सफलतम गोल्फर टाइगर वुड्स की रोमांटिक जोड़ी एक बार फिर टूट गई है। यह जोड़ी 3 साल चली और अपने बिजी समय का हवाला देकर दोनों अलग हो गए। उनकी स्कीइंग की वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी और गर्लफ्रेंड लिडंसे वोन के साथ रोमांस अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन
'रोमांस के मैदान' पर टाइगर की एक और रोमांटिक जोड़ी टूटी
3 of 9
टाइगर वुड्स के बारे में कहा जाता है कि उनकी कई लड़कियों से संबंध रहे हैं। विवाहेत्तर संबंधों के कारण 2010 में एलिन नार्डोगेन के साथ तलाक हो गया था। यह शादी 6 साल चली थी। शादी टूटने के एक साल बाद लिंडसे वोन से उनका रोमांस शुरू हुआ था।
'रोमांस के मैदान' पर टाइगर की एक और रोमांटिक जोड़ी टूटी
4 of 9
तीन साल संग रहने के बाद दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर टाइगर वुड्स और उनकी गर्लफ्रेंड स्कीइंग स्टार लिंडसे वोन अब अलग-अलग हो गए हैं। वोन ने अपने फेसबुक पेज पर अलग होने संबंधी बयान जारी किया। उनका कहना है कि दोनों की दिनचर्या काफी अलग है, इसलिए अब संग रहना मुश्किल है।
विज्ञापन
'रोमांस के मैदान' पर टाइगर की एक और रोमांटिक जोड़ी टूटी
5 of 9
खूबसूरत लिंडसे वोन ने कहा कि तीन साल संग रहने के बाद टाइगर और मैंने परस्पर सहमति इस रिश्ते को यही विराम देने का निश्चय किया। दुर्भाग्यवश दोनों की जिंदगी बेहद व्यस्त है और जिसके कारण हमें ज्यादातर समय अलग-अलग बिताना पड़ता है। वह हमेशा टाइगर की सराहना और सम्मान करती रहेंगी।
विज्ञापन
'रोमांस के मैदान' पर टाइगर की एक और रोमांटिक जोड़ी टूटी
6 of 9
वोन के आगे कहा कि टाइगर और उनके परिवार की मेरे दिल में हमेशा खास जगह रहेगी। उधर टाइगर वुड्स ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि मेरे दिल में लिंडसे के लिए बहुत प्यार और सम्मान है। वह, सैम, चार्ली पूरा परिवार शानदार है। अपने खेल करियर के कारण हमारा ज्यादा समय साथ बिताना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
'रोमांस के मैदान' पर टाइगर की एक और रोमांटिक जोड़ी टूटी
7 of 9
39 साल के वुड्स और तीस साल की लिंडसे को अमेरिकी खेल जगत में ‘गोल्डन कपल’ की संज्ञा दी जाती रही है। दोबारा नंबर एक दर्जा पाने के बाद वुड्स पिछले साल चोटों और खराब फॉर्म से जूझते रहे हैं। चौदह बड़े खिताब जीत चुके वुडस की इस सीजन में रैंकिंग में बड़ी गिरावट आई।
'रोमांस के मैदान' पर टाइगर की एक और रोमांटिक जोड़ी टूटी
8 of 9
टाइगर वुड्स ने केवल तीन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उधर 2010 ओलंपिक की डाउनहिल चैंपियन भी घुटनों की चोट के कारण परेशान रहीं लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप सर्किट में जोरदार वापसी की।
'रोमांस के मैदान' पर टाइगर की एक और रोमांटिक जोड़ी टूटी
9 of 9
टाइगर वुड्स के बारे में कहा जाता है कि उनकी कई लड़कियों से संबंध रहे हैं। विवाहेत्तर संबंधों के कारण 2010 में एलिन नार्डोगेन के साथ तलाक हो गया था। यह शादी 6 साल चली थी।