फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत दिलाने वाले धुरंधर

विज्ञापन
1 of 10
बल्लेबाज रोहित शर्मा भले ही इस समय अंतरराष्ट्रीय मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन न कर पा रहे हों लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला जमकर बोलता रहा है। 8 अप्रैल, 2012 को रोहित ने डक्कन चार्जर्स के खिलाफ अंतिम गेंद पर छक्का मारकर 5 विकेट से जीत दिलाई थी।
विज्ञापन

अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत दिलाने वाले धुरंधर

2 of 10
1999 में वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूजनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में अपनी टीम को जीत दिलाई थी। सीरीज के चौथे वनडे में अंतिम गेंद पर क्लूजनर ने डीओन नॉश की यॉर्कर को छक्के के लिए उठा दिया और टीम को शानदार जीत दिला दी।
विज्ञापन

अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत दिलाने वाले धुरंधर

3 of 10
पाकिस्तान ने जावेद मियांदाद ने 18 अप्रैल, 1986 को भारत के खिलाफ एशिया कप के फाइनल मैच में शारजाह में चेतन शर्मा की अंतिम गेंद पर छक्‍का मारकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। पाक ने यह मैच एक विकेट से जीता।

अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत दिलाने वाले धुरंधर

4 of 10
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में जिम्बाब्वे को अंतिम 6 गेंद पर 17 रन बनाने थे और ब्रेंडन टेलर ने दो गेंदों पर छक्‍का और चौका लगाया। फिर अंतिम गेंद पर 5 रन बनाने थे जिसे टेलर के छक्के ने लक्ष्य के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन

अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत दिलाने वाले धुरंधर

5 of 10
असिफ मुज्तबा ने भी 1992 में होबर्ट में एक वनडे में अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम को हार से बचाया था और मैच टाई पर खत्म हुआ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाक को अंतिम ओवर में 17 रन चाहिए थे लेकिन दूसरी गेंद पर चौका लगाने के बाद मुज्तबा ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को टाई पर खत्म किया।
विज्ञापन

अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत दिलाने वाले धुरंधर

6 of 10
क्रिकेट मैच के दौरान ऐसे ढेरों मौके आए हैं जब अंतिम गेंद पर मैच का परिणाम निकला हो। खासकर तब जब अंतिम गेंद पर तीन से ज्यादा रन बनाने हों।
विज्ञापन

अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत दिलाने वाले धुरंधर

7 of 10
शिवनारायन चंद्रपॉल विंडीज टीम के टाइगर कहे जाते हैं। श्रीलंका के खिलाफ 10 अप्रैल, 2008 को वनडे मैच में 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज को अंतिम गेंद पर 6 रन बनाने थे जिसे चंद्रपॉल ने चमिंडा वास की गेंद पर मिड ऑफ में छक्का लगाकर टीम को पार करा दिया।

अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत दिलाने वाले धुरंधर

8 of 10
आईपीएल में नाजुक मौकों पर बड़े शॉट लगाने में माहिर रोहित शर्मा ने 2011 में भी पुणे वॉरियर्स के खिलाफ अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को नायाब जीत दिलाई। मुंबई को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 5 रन बनाने थे।

अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत दिलाने वाले धुरंधर

9 of 10
श्रीलंका ने भी भारत को अंतिम गेंद पर हराया है। 2010 में भारत के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका ने अंतिम गेंद पर 3 रन बनाने थे जिसे चमारा कापुगेदरा ने छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन

अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीत दिलाने वाले धुरंधर

10 of 10
श्रीलंका ने भी भारत को अंतिम गेंद पर हराया है। 2010 में भारत के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका ने आशीष नेहरा के ओवर में अंतिम गेंद पर 3 रन बनाने थे जिस पर चमारा कापुगेदरा ने छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें