क्रिकेट के मैदान पर कई रोचक मुकाबले देखने को मिलते रहे हैं। इनमें से कुछ बेहद यादगार बन जाते हैं जिसका चर्चा क्रिकेटप्रशंसक अक्सर करता रहता है। आज हम आपको एक ऐसे वनडे मुकाबले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे वनडे इतिहास के महानतम मैचों में रखा जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
2 of 12
यह मुकाबला भी कोई ऐसा-वैसा नहीं था, यह वर्ल्ड कप का मुकाबला था। आज से 16 साल पहले इंग्लैंड के एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1999 के वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें 99 ओवर डाले गए। मैच में कई उतार-चढ़ाव दिखाई दिए और बाजी ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथ लगी। जानते हैं इस मैच के रोमांच के बारे में।
विज्ञापन
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
3 of 12
आज ही के दिन 17 जून को इंग्लैंड के एजबेस्टन में वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.2 ओवर में 213 रन बनाकर सिमट गई।
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
4 of 12
दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने गजब का खेल दिखाया और कंगारुओं को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया माइकल बेवन ने 65 और कप्तान स्टीव वॉ ने 56 रनों की साहसिक पारी खेलकर टीम को सकट से बाहर निकाला और सम्मानजनक स्थिति में ले गए। अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज शॉन पोलाक ने 5 और एलन डोनाल्ड ने 4 विकेट झटके।
विज्ञापन
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
5 of 12
ऑस्ट्रेलिया की हालत इस मैच में इस कदर खराब थी कि उसके 4 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके जबकि एक बल्लेबाज एक रन बनाकर आउट हो गया। वहीं एक अन्य बल्लेबाज खाता खोले बगैर ही नॉटआउट रहा
विज्ञापन
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
6 of 12
फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 214 रन बनाने थे लेकिन इस टीम की भी शुरुआत खराब रही। टीम ने 49 ओवर में 9 विकेट पर 205 रन बना लिए थे और उसे अंतिम ओवर में जीत के लिए 6 गेंदों में 9 रन और बनाने थे जबकि उसके पास एक विकेट ही शेष थे।
विज्ञापन
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
7 of 12
अंतिम ओवर दोनों टीमों के लिए निर्णायक था लेकिन मैच ऑस्ट्रेलिया की ओर जाता दिख रहा था लेकिन अफ्रीकी टीम को अपने धाकड़ बल्लेबाज लॉंस क्लूजनर से काफी उम्मीदें भी थी न्होंने इसे सही साबित करते हुए पहली दो गेंदों पर 2 चौके जमाकर टीम को लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचा दिया। हालांकि वह तीसरी गेंद पर एक भी रन नहीं बना सके। ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्ररक्षक डेरेन लेहमैन बल्लेबाज एलन डोनाल्ड को रन आउट करने का मौका गंवा दिया।
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
8 of 12
ऑस्ट्रेलिया की ओर ये यह निर्णायक ओवर डेमिएन फ्लेमिंग डाल रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद भी क्लूजनर को ही खेलना था। बेहद रोमांचक हो चुके मुकाबले में दोनों बल्लेबाजों पर खासा तनाव दिख रहा था। क्लूजनर ने चौथी गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए और वह रन के लिए दौड़ पड़े। लेकिन इस बार नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े एलन डोनाल्ड ने शुरू में रन लेने का कोई प्रयास नहीं किया और जब वह रन के लिए दौड़े तो उनका बल्ला ही छूट गया जिससे वह क्रीज के पास ही खड़े रह गए।
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
9 of 12
दोनों ही बल्लेबाज नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंच गए। इस बीच विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने गेंद को गेंदबाज को थ्रो कर दिया जिसकी बदौलत उन्होंने डोनाल्ड को रन आउट कर दिया। बैट छूट जाने के कारण डोनाल्ड समय से क्रीज के अंदर नहीं पहुंच सके और वह रन आउट हो गए। उनके आउट होते ही यह मैच टाई हो गया। फिरकी गेंदबाज शेन वॉर्न ने 29 रन देकर 4 विकेट झटके।
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
10 of 12
वर्ल्ड कप का यह बेहद निर्णायक मैच था क्योंकि इस मुकाबले फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला होना था। इसलिए टाई होने की सूरत में ऑस्ट्रेलिया का सुपर-6 दौर में रन रेट बेहतर था जिससे उसे विजयी करार दिया गया। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया फिर से फाइनल में पहुंच गया और दक्षिण अफ्रीका का फाइनल में पहुंचने का सपना बिखर कर रह गया। लेकिन प्रशंसकों के लिए यह मैच बेहद रोमांचक रहा और लंबे समय तक इसे याद किया जाएगा।
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
12 of 12
आज से 16 साल पहले 1999 में एक ऐसा वनडे मैच खेला गया जिसे क्रिकेट इतिहास में बेहद शानदार मैचों में गिना जाता है। सांस रोक देने वाला यह मैच टाई भी हो गया था। इस रोमांचक मुकाबले की कुछ अन्य तस्वीरें।