फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई है 'रिक्शा' तो कोई 'डक', क्रिकेटरों के अजीबोगरीब नाम

विज्ञापन
1 of 11
मिलिए, इन 12 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से जिनके अजीबोगरीब नाम सुनकर हंस पड़ेंगे आप। किसी का नाम है 'रिक्शा' तो किसी का 'डक'।
विज्ञापन

कोई है 'रिक्‍शा' तो कोई 'डक', क्रिकेटरों के अजीबोगरीब नाम

2 of 11
पहले मिलिए, इनसे ये हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमर गुल। पेशावर से ताल्लुक रखने वाले उमर गुल ने खुद का नाम 'पेशावर रिक्‍शा' रखा है। इन्होंने यह नाम पूर्व पाक गेंदबाज शोएब अख्तर के रावलपिंडी एक्सप्रेस से प्रभावित होकर रखा।
विज्ञापन

कोई है 'रिक्‍शा' तो कोई 'डक', क्रिकेटरों के अजीबोगरीब नाम

3 of 11
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर अजीत अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान खुद ही अपना अजीबोगरीब नाम 'बाम्बे डक' रख लिया था। दरअसल, अगरकर उस दौरान लगातार 7 बार डक (0) पर आउट हुए। 8वें मैच में उन्होंने इस डक रन से पीछा छुड़ाया।

कोई है 'रिक्‍शा' तो कोई 'डक', क्रिकेटरों के अजीबोगरीब नाम

4 of 11
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल हो‌‌ल्डिंग ने अपना नाम 'विस्‍प्रिंग डेथ' रखा था। 70-80 दशक के सबसे घातक गेंदबाज हो‌ल्डिंग को उस वक्त मौत का सौदागर कहा जाता था। बाउंस और तेज आती गेंदों से कई बल्लेबाज उन्हें खेलने की हिम्मत तक नहीं करते थे।
विज्ञापन

कोई है 'रिक्‍शा' तो कोई 'डक', क्रिकेटरों के अजीबोगरीब नाम

5 of 11
पाक टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम किसी से छिपा नहीं। इन्हें रावलपिंडी एक्सप्रेस से पुकारा जाता है। शोएब अपने समय के सबसे तेज गति से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज भी रहे हैं।

विज्ञापन

कोई है 'रिक्‍शा' तो कोई 'डक', क्रिकेटरों के अजीबोगरीब नाम

6 of 11
1930 में डेब्यू करने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर जॉर्ज हेडली ने मात्र 22 टेस्ट मैचों में 10 सेंचुरी ठोंकी। उनका उच्चतम स्कोर 270 रन नाबाद है। उनका बल्लेबाजी में औसत 60 से ऊपर रहा। इनकी बल्लेबाजी बेहद ही आक्रामक ‌थी। जिससे विपक्षी गेंदबाज खौफ खाते थे। इन्हें ब्लैक ब्रेडमैन कहा जाता था।
विज्ञापन

कोई है 'रिक्‍शा' तो कोई 'डक', क्रिकेटरों के अजीबोगरीब नाम

7 of 11
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फिलंटॉफ को जब पहली बार फ्रेडी पुकारा गया तो उन्हें अजीब लगा। लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। 2009 में इस क्रिकेटर ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

कोई है 'रिक्‍शा' तो कोई 'डक', क्रिकेटरों के अजीबोगरीब नाम

8 of 11
बहुत कम लोग जानते हैं कि टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान राहुल द्रविड़ को उनके साथी जैमी के नाम से भी पुकारते थे। इसके पीछे उनके पिता का व्यवसाय जुड़ा है। उनके पिता शरद द्रविड़ किसान जैम कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं।

कोई है 'रिक्‍शा' तो कोई 'डक', क्रिकेटरों के अजीबोगरीब नाम

9 of 11
टीम इंडिया के दो क्रिकेटरों गेंदबाज इशांत शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को उनके साथी लंबू और बच्चा के नाम से पुकारते हैं। ये नाम उनकी लंबाई को लेकर रखे हैं।

कोई है 'रिक्‍शा' तो कोई 'डक', क्रिकेटरों के अजीबोगरीब नाम

10 of 11
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन को गब्बर के नाम से पुकारा जाता है। दरअसल, धवन को शोले फिल्म के डॉयलाग बेहद पसंद है। इसलिए उनका नाम गब्बर रख दिया गया।
विज्ञापन

कोई है 'रिक्‍शा' तो कोई 'डक', क्रिकेटरों के अजीबोगरीब नाम

11 of 11
टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह को टर्बिनेटर जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बैल को शर्बिनेटर कहा जाता है। भज्‍जी को यह नाम उनके साथियों ने फिरकी गेंदों की वजह से दिया था। जबकि इयान बैल को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वॉर्न ने टीवी सीरीयल अमेरिकन पाइ के एक पात्र पर रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें