फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

विज्ञापन
1 of 14
फातुल्लाह टेस्ट मैच के दौरान एक अनचाहा रिकॉर्ड भी बन गया जो टीम इंडिया के खाते में गया। भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट के सबसे अनलकी बल्लेबाज बन गए। कम से कम पिछले 2 साल के आंकडों के आधार पर ऐसा कहा जा सकता है।
विज्ञापन

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

2 of 14
फातुल्लाह टेस्ट मैच में भारतीय ओपनर्स (धवन और मुरली) के शतक लगाने के बाद अंजिक्य रहाणे भी शतक के करीब पहुंच गए और वह उस समय आउट हो गए जब वह अपने शतक से महज 2 रन दूर थे। पिछले 2 सालों में सबसे ज्यादा भारतीय बल्लेबाज ही नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए यानी 90 के पार पहुंच कर शतक से चूक गए।
विज्ञापन

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

3 of 14
इन ‌पिछले 2 सालों में टेस्ट रैंकिंग पर शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के 2-2 बल्लेबाज नर्वस नाइंटीज बने। इसके बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के 3-3 बल्लेबाज शतक के करीब पहुंच कर आउट हो गए।

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

4 of 14
इस अवधि के दौरान श्रीलंका के 6 बल्लेबाज शतक के बेहद करीब पहुंचकर आउट हो गए। उसकी ओर से 5 टेस्ट मैचों में 4 बल्लेबाज 6 पारियों में शतक के करीब पहुंचे और नर्वस नाइंटीज बने।
विज्ञापन

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

5 of 14
फातुल्लाह टेस्ट से पहले श्रीलंका और भारत के बल्लेबाज सबसे अनलकी बल्लेबाज रहे थे। लेकिन अंजिक्य रहाणे इस मैच में 98 रन पर आउट हो गए जिससे भारत इस लिस्ट में सबसे आगे हो गया। हालांकि आगे होना अच्छा नहीं है क्योंकि इसके सा‌थ ही टीम में सबसे अनलकी बल्लेबाजों के होने का टैग लग ही गया। भारत की ओर से इन दो सालों में 6 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 4 बल्लेबाज नर्वस नाइंटीज हुए।
विज्ञापन

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

6 of 14
अब जानते हैं कि इन दो सालों में सबसे पहले नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए वर्तमान में टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली। दिसंबर, 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में वह 96 रन पर आउट हो गए।
विज्ञापन

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

7 of 14
दिसंबर, 2013 में दक्षिण अफ्रीका में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दोनों पारियों में एक-एक भारतीय बल्लेबाज 90 से ज्यादा का स्कोर करने के बाद आउट हो गए।

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

8 of 14
दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुरली विजय 97 रन बनाकर शतक का मौका गंवा बैठे, फिर इसके बाद दूसरी पारी में अंजिक्य रहाणे 96 रन पर आउट हो गए और विदेशी धरती पर शतक से चूक गए।

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

9 of 14
2014 में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी नर्वस नाइंटीज के शिकार बन गए। वह 98 रन बनाकर लौटे।

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

10 of 14
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 2014 में इंग्लैंड दौरे के दौरान जुलाई में ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में 5 रन से अपने शतक से चूक गए। वह 95 रन बनाकर आउट हुए।

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

11 of 14
मुरली विजय एक बार फिर नर्वस हुए और साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी नर्वस नाइंटीज हुए। एडिलेड टेस्ट में 99 रन बनाकर आउट हुए। मुरली इन दो सालों में महज एक रन से शतक से चूकने वाले अकेले बल्लेबाज भी रहे।

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

12 of 14
फातुल्लाह टेस्ट में मुरली विजय शतक लगाने में सफल हो गए लेकिन अंजिक्य रहाणे इस बार मौका गंवा बैठे। इन 7 मौकों में सबसे ज्यादा मौका गंवाया मुरली ने। मुरली सबसे ज्यादा 3 बार शतक के करीब पहुंच कर आउट हो गए।

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

13 of 14
मुरली विजय के बाद अंजिक्य रहाणे दो बार 95 के पार पहुंच कर अपने शतक से चूक गए। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 96 और फिर फातुल्लाह में 98 रन पर आउट हुए थे।
विज्ञापन

टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'

14 of 14
मुरली विजय और अंजिक्य रहाणे के अलावा शतक के करीब पहुंच कर आउट होने वाले अन्य भारतीय बल्लेबाज रहे विराट कोहली और शिखर धवन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें