फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण

विज्ञापन
1 of 12
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोरदार सीरीज की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है त्यों-त्यों दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अफ्रीकी टीम के पास शानदार पेस बैटरी है जिसकी अगुवाई दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज डेल स्टेन कर रहे हैं।
विज्ञापन

'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण

2 of 12
डेल स्टेन अपनी धारदार के लिए जाने जाते हैं। उन्हें स्टेनगन के नाम से पुकारा जाता है। इस बार भी वह अफ्रीकी टीम के सबसे बड़े आक्रमण माने जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी-20, 5 वनडे और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है।
विज्ञापन

'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण

3 of 12
स्टेनगन यानी डेल स्टेन दुनियाभर की टीमों के लिए खतरा बनते रहे हैं। आइए, जानते हैं वो 5 कारण जिससे दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं। स्टेनगेन पर अंकुश लगाने में भारत को नई योजना के साथ उतरना होगा।

'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण

4 of 12
पहला कारण, तेज गेंदबाज डेल स्टेन की गेंदबाजी क्षमता पर किसी को शक नहीं है। साथ ही उनकी स्टेमिना भी गजब की है। 80 टेस्ट मैच खेलने वाले 32 साल के स्टेन ने अब तक कुल 2786 ओवर डाले हैं इसके लिहाज से हर टेस्ट मैच में उन्होंने औसतन 35 ओवर किए हैं जो दिखाता है कि यह तेज गेंदबाज किसी भी मैच में  विपक्षी टीम पर दबाव बना सकता है।
विज्ञापन

'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण

5 of 12
जहां तक भारतीय सरजमीं पर डेस स्टेन का सवाल है तो उन्होंने यहां पर 5 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 5 मैचों में स्टेन ने 150 ओवर डाले हैं यानी की औसतन 30 ओवर हर मैच में।
विज्ञापन

'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण

6 of 12
दूसरा कारण, भारत में भी डेल स्टेन ने जानदार प्रदर्शन किया है। 2008 में अहमदाबाद में खेला गया टेस्ट मैच कौन भूल सकता है जिन्होंने कहर ढाते हुए भारतीय बल्लेबाजों के विकेट बिखेर दिए और अपनी टीम को 76 रनों से बड़ी जीत दिला दी। इसके बाद 2010 में भी अफ्रीकी टीम के भारत दौरे के दौरान नागपुर टेस्ट में 10 विकेट निकालते हुए भारत को पारी के अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन

'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण

7 of 12
डेल स्टेन ने भारत की सरजमीं पर 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 26 विकेट निकाले। उन पर इस बात का खासा दबाव है कि वह अपनी टीम को 2000 के बाद से भारत में पहली टेस्ट सीरीज जीताने में अहम योगदान करें। इस कारण वह कुछ विशेष योजना के साथ यहां आ रहे होंगे जिनको रोकना भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण

8 of 12
तीसरा कारण, डेल स्टेन की कामयाबी का सबसे बड़ा कारण उनकी सटीक लाइन लेंग्थ है। वह अपनी अनुशासित गेंदबाजी से काफी कामयाब रहे हैं। उन्होंने टेस्ट में झटके कुल विकेटों में 40 फीसदी विकेट बोल्ड या पगबाधा करके हासिल की है।

'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण

9 of 12
सटीक लेंग्थ के साथ गेंदबाजी करने वाले डेल स्टेन का भारत में सफलता का सवाल है तो उन्होंने 70 फीसदी विकेट बोल्ड या पगबाधा करके हासिल की है। यह सफलता तब है जब भारत की पिचें तेज गेंदबाजी के लिहाज से काफी धीमी होती हैं।

'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण

10 of 12
चौथा कारण, डेल स्टेन के पास भारत में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने पहली बार 2008 में अपनी टीम के साथ भारत का दौरा किया था। वह तीसरी बार अफ्रीकी टीम के साथ भारत आ रहे हैं। भारत में उन्होंने 5 टेस्ट मैच खेले हैं।

'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण

11 of 12
टेस्ट मैच खेलने के अलावा डेल स्टेन ने भारत में काफी क्रिकेट खेली है। वनडे और टी-20 को छोड़ भी दिया जाए तो स्टेन ने भारत में 89 आईपीएल मैच खेले हैं। ऐसे में इस धारदार गेंदबाज से कुछ भी छुपाना संभव नहीं होगा। उनका काट भारतीय बल्लेबाजों को ढूंढना ही होगा।
विज्ञापन

'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण

12 of 12
पांचवां कारण, डेल स्टेन तेज गेंदबाजी के अगुवा हैं। अगर वह टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उनके साथी गेंदबाज भी शानदार प्रदर्शन को उत्साहित होंगे। स्टेन के साथ-साथ मोर्ने मोर्कल, वर्नोन फिलेंडर जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं। साथ ही स्टेन वान जेल और कागिसो रबादा जैसे उभरते तेज गेंदबाज टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं। वर्तमान में स्टेन ही दोनों टीमों की ओर से 12 मैचों से 63 विकेट लेकर सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज तो हैं ही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें