टीम इंडिया आज इंग्लैंड में जारी दौरे का अंतिम वनडे मैच खेल रही है। किसी भी टीम या खिलाड़ी के लिए प्रशिक्षक का खासा महत्व होता है। भारत ने वनडे सीरीज में जिस तरह से खेल दिखाया उससे यह साबित हुआ कि उर्जावान कोच की जरूरत हर टीम को होती है।
विज्ञापन
जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'
2 of 9
भारत आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मना रहा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज हम आपको बता रहे हैं टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कोच या प्रशिक्षक के बारे में।
विज्ञापन
जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'
3 of 9
अंशुमान गायकवाड भारतीय क्रिकेट टीम के पांचवें सबसे सफल गुरु रहे हैं। उन्होंने 1997 से 1999 तक टीम के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली। यह वह समय था जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का वर्चस्व था, उस समय भारत ने उनकी कोचिंग में कुछ सफलता हासिल की, खासकर वनडे क्रिकेट में। उनकी कोचिंग में भारत ने कुछ त्रिकोणीय वनडे सीरीज जीती।
जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'
4 of 9
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे अजित वाडेकर 1990 के दशक में टीम इंडिया के मैनेजर और कोच रहे। इस समय टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे और उनके साथ मिलकर काम करते हुए वाडेकर ने अपनी कोचिंग में टीम को हीरो कप (1993), एशिया कप (1995) जीतवाया साथ ही 1996 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी पहुंचवाया।
विज्ञापन
जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'
5 of 9
पूर्व कप्तान और कमेंट्रेटर रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट के नए खेवनहार बनकर उभरे हैं। पिछले महीने इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में बढ़त के बाद भारत ने 1-3 से सीरीज गंवा दी थी, इसके बाद बीसीसीआई ने शास्त्री को मुख्य कोच डंकन फ्लेचर के रहते ही टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया और उनके कमान संभालते ही भारत ने वनडे सीरीज में जीत की हैट्रिक लगा दी। भारत ने 24 साल बाद इंग्लैंड में इंग्लैंड को हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'
6 of 9
ऐसा पहली बार नहीं है कि रवि शास्त्री पहली बार टीम इंडिया की मदद के लिए जुड़े हैं। इससे पहले वह 2007 में वर्ल्ड कप के पहले दौर में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद जब ग्रेग चैपल को बीसीसीआई ने बर्खास्त कर दिया था, तब टीम से जुड़े। इसके बाद शास्त्री ने ही टीम के खिलाड़ियों में उत्साह का संचार किया। 2007 में बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया के साथ शास्त्री ने बांग्लादेश का दौरा किया था।
विज्ञापन
जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'
7 of 9
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जॉन राइट टीम इंडिया के कोच बनने वाले पहले विदेशी थे। उन्होंने सौरव गांगुली के साथ भारतीय टीम को टीम इंडिया के लिए तब्दील किया। राइट और गांगुली की जुगलबंदी ने सफलता के कई झंडे गाड़े।
जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'
8 of 9
जॉन राइट की कोचिंग और गांगुली की कप्तानी में भारत ने 2000 में कोलकाता के ईडन गार्डंस में वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और हरभजन सिंह के दम पर ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए भारत ने टेस्ट इतिहास में सबसे यादबार जीत दर्ज कराई। यह जीत इसलिए यादगार रही क्योंकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट में लगातार 16 मैच में जीत का रथ रोका था। साथ ही टीम इंडिया के 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची।
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर रहे गैरी कर्स्टन टीम इंडिया के सबसे सफल कोच हैं। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने 2011 में वर्ल्ड कप जीता। कर्स्टन ने 2008 में कोच के रूप में भारतीय टीम से जुड़े। वर्ल्ड कप के अलावा भारत ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार नंबर वन बनने का दर्जा भी हासिल किया था। इसके अलावा देश और विदेश में भारत ने कई यादगार जीत हासिल की थी।