फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल का सबसे रोमांचक मैच, जब बढ़ गई थी टेंशन

विज्ञापन
1 of 10
साल 2015 टीम इंडिया के लिए मिला-जुला रहा। एक तरफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार का जख्म तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 में हार के बाद टेस्ट सीरीज में शानदार जीत का जश्न। चलिए ले चलते हैं आपको साल के उस रोमांचकारी मैच  पर जिसने इतिहास दोहराया।
विज्ञापन

साल का सबसे रोमांचक मैच, जब बढ़ गई थी टेंशन

2 of 10
वर्ल्ड कप 2015 के पूल बी में 15 फरवरी को भारत का अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के साथ मैच था। यह मैच टीम इंडिया 76 रनों से जीतने में सफल रही थी। आगे जानिए, मैच के कुछ फैक्ट्स।

विज्ञापन

साल का सबसे रोमांचक मैच, जब बढ़ गई थी टेंशन

3 of 10
यह वर्ल्ड कप का चौथा मैच था, रविवार के दिन हुए इस मैच में टॉस जीतकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी चुनी और विपक्षी टीम को 50 ओवरों में 301 का लक्ष्य दिया।

साल का सबसे रोमांचक मैच, जब बढ़ गई थी टेंशन

4 of 10
इस मैच में टीम की शान और जान विराट कोहली ने 8 चौकों की ताबड़तोड़ और सूझ-बूझ के साथ शतकीय पारी खेली। उन्होंने 107 रन बनाए। उनके अलावा शिखर धवन ने 73 रन ठोके। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की शतकीय साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन

साल का सबसे रोमांचक मैच, जब बढ़ गई थी टेंशन

5 of 10
हालांकि खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 18 रन ही बना सके। लेकिन इस मैच में ‌शिखर धवन के अलावा वह छक्का लगाने वाले टीम के दूसरे बल्लेबाज थे।
विज्ञापन

साल का सबसे रोमांचक मैच, जब बढ़ गई थी टेंशन

6 of 10
इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में पाक को लगातार हराने का ‌अपना रिकॉर्ड कायम रखा। गौरतलब है कि पाक टीम भारत को वर्ल्ड कप के किसी भी मैच में नहीं हरा सकी है। हालांकि दोनों के बीच हुए क्रिकेट मैचों में जीत के औसत में पाक आगे है।
विज्ञापन

साल का सबसे रोमांचक मैच, जब बढ़ गई थी टेंशन

7 of 10
अपने अग्रेसिव स्वभाव के लिए पहचान रखने वाले विराट कोहली का पाक बल्लेबाजों के साथ नोंक-झोंक भी हुई, इन पलों ने मैच के रोमांच को दोगुना कर दिया।

साल का सबसे रोमांचक मैच, जब बढ़ गई थी टेंशन

8 of 10
पाक टीम के कप्तान मिसबाह उल हक ने इस मैच में 76 रन बनाए। इस फिफ्टी के साथ ही यह उनके वनडे करियर की 39वीं फिफ्टी थी। उन्होंने वनडे में एक भी शतक नहीं लगाया है। वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने वनडे और टी-20 को अलविदा कह दिया था।

साल का सबसे रोमांचक मैच, जब बढ़ गई थी टेंशन

9 of 10
इस मैच में टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन को भले ही इकलौती सफलता मिली, लेकिन इस मैच में 3 मेडन ओवर फेंककर उन्होंने 1979 का रिकॉर्ड दोहराया। 1979 के बाद वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 3 या उससे ज्यादा मेडन फेंकने वाले वह दूसरे गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन

साल का सबसे रोमांचक मैच, जब बढ़ गई थी टेंशन

10 of 10
भारत के विशाल स्कोर के समक्ष पाक टीम शुरुआत भी खराब रही। टीम महज 47 ओवरों में ही 224 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें