हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के ऐसे क्रिकेटर के बारे में जिसने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली गेंद पर विकेट लिया लेकिन अगले विकेट के लिए उसे 4 साल का इंतजार करना पड़ा और उसके बाद उसे कभी टीम में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
टीम इंडिया के इस गेंदबाज को दूसरी सफलता मिली 4 साल बाद
2 of 6
चौंक गए न आप। इस भारतीय क्रिकेटर का नाम है, निलेश कुलकर्णी। अब 42 साल के हो चुके निलेश ने 1997 में श्रीलंकाई दौरे में टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किया था। इस मैच में अपनी पहली गेंद पर निलेश ने मारवन अट्टापट्टु को बोल्ड कर डेब्यू गेंद पर विकेट झटका था। वह गेंद 90 डिग्री के कोण पर बल्लेबाज को बोल्ड कर गई थी।
विज्ञापन
टीम इंडिया के इस गेंदबाज को दूसरी सफलता मिली 4 साल बाद
3 of 6
निलेश को अपने दूसरे टेस्ट विकेट के लिए 4 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। 2001 में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हैडेन का विकेट निलेश का आखिरी और दूसरा टेस्ट विकेट था। उस मैच के बाद उन्हें कभी टीम में जगह नहीं मिली।
टीम इंडिया के इस गेंदबाज को दूसरी सफलता मिली 4 साल बाद
4 of 6
बांए हाथ के फिरकी गेंदबाज निलेश टीम इंडिया में लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे।
विज्ञापन
टीम इंडिया के इस गेंदबाज को दूसरी सफलता मिली 4 साल बाद
5 of 6
हालांकि वनडे में 11 मैच खेल चुके निलेश के नाम इस फॉर्मेट में 10 विकेट हैं। यहां भी 1998 के बाद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई।
टीम इंडिया के इस गेंदबाज को दूसरी सफलता मिली 4 साल बाद
6 of 6
कोलंबो में हुए उस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय टीम सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ उतरी थी। यह मैच सिर्फ निलेश के विकेट ही नहीं सबसे बोरिंग टेस्ट मैच के लिए भी जाना जाता है। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से सिर्फ एक-एक पारी खेली गई और दोनों टीमों की ओर से कुल 1489 रन बने थे। मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।