फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ससुराल' में धमाका करने को तैयार टीम इंडिया का 'गब्बर'

Fri, 08 Jan 2016 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कदम रख चुकी है और शुक्रवार को यह टीम पहला वार्म मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने जा रही है। वाका मैदान पर यह मैच 20-20 ओवरों का होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

'ससुराल' में धमाका करने को तैयार टीम इंडिया का 'गब्बर'

2 of 6
12 जनवरी को पहले वनडे मैच से पहले टीम इंडिया शनिवार को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 50-50 ओवरों के अभ्यास मैच भी खेलेगी। उपकप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे भारतीय बल्लेबाजी की धार होंगे। दोनों ने हाल में हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

'ससुराल' में धमाका करने को तैयार टीम इंडिया का 'गब्बर'

3 of 6
पहली बार टीम इंडिया में शामिल किए गए ऑलराउंडर बरिंदर सरन पर सभी की निगाहें होंगी। सरन एक समय मुक्केबाज बनना चाह रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट को ही अपना करियर बनाया। तेज गेंदबाज ने घरेलू सत्र में शानदार खेल दिखाया है और अब वह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना जलवा दिखाना चाहेंगे।

'ससुराल' में धमाका करने को तैयार टीम इंडिया का 'गब्बर'

4 of 6
सुरेश रैना को इस बार टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है ऐसे में टीम में पांचवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में जगह बनाने का ऑलराउंडर बरिंदर सरन के पास शानदार मौका है। अगर वह जगह बनाते हैं तो टीम के लिए भी अच्छा होगा क्योंकि वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी हैं। साथ में रिषि धवन भी हैं।
विज्ञापन

'ससुराल' में धमाका करने को तैयार टीम इंडिया का 'गब्बर'

5 of 6
टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज और ओपनर शिखर धवन एक बार फिर अपना फॉर्म हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। 'गब्बर' का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं चला था लेकिन अब वो अपने ससुराल में विस्फोटक पारियां खेलने की ख्वाहिश रखते हैं। अब देखना होगा कि वे कितना कामयाब होते हैं। उनकी पत्नी का परिवार मेलबर्न में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ससुराल' में धमाका करने को तैयार टीम इंडिया का 'गब्बर'

6 of 6
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे और करीब 8-9 महीने बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वह भी अपनी वापसी जोरदार अंदाज में करना चाहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें