श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का लंबा और अनुभवी बल्लेबाजी क्रम नहीं चल सका और 20 ओवर से पहले ही बिखर गया। लेकिन यह पहली बार नहीं है। आइए, जानते हैं कि कब-कब टीम इंडिया टी-20 में पूरे ओवर तक नहीं खेल सकी।
विज्ञापन
जब फटाफट के 20 ओवर भी नहीं खेल पाए टीम इंडिया के धुरंधर
2 of 7
टीम इंडिया टी-20 में कुल 5 बार 20 ओवर तक नहीं खेल सकी। इसकी शुरुआत फरवरी 2008 में शुरू हुई थी। इन सभी मैचों में टीम इंडिया को मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन
जब फटाफट के 20 ओवर भी नहीं खेल पाए टीम इंडिया के धुरंधर
3 of 7
एक फरवरी 2008 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इकलौते टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी इतनी खराब थी कि 11 में से 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके थे। सिर्फ इरफान पठान ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। भारत 17.3 ओवर में 74 रन ही बना सका। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने माइकल क्लार्क की कप्तानी में यह मुकाबला 9 विकेट और 52 गेंद रहते जीत लिया।
जब फटाफट के 20 ओवर भी नहीं खेल पाए टीम इंडिया के धुरंधर
4 of 7
अगली बार टीम इंडिया की फजीहत फिर ऑस्ट्रेलिया के ही हाथों ब्रिजटाउन मैदान में हुई। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2010 के ग्रुप मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया दूसरी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर तक नहीं खेल सकी और 17.4 ओवर में 135 रनों पर सिमट गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों का तगड़ा टारगेट दिया था। हालांकि इस मुकाबले में रोहित शर्मा 79 रनों के साथ नाबाद रहे थे।
विज्ञापन
जब फटाफट के 20 ओवर भी नहीं खेल पाए टीम इंडिया के धुरंधर
5 of 7
तीसरी बार टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ बुरी तरह हारी। अगस्त 2011 में मेनचेस्टर में हुए इकलौते टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी चुनते हुए भारतीय टीम 20 ओवर से 2 गेंद पहले ही सिमट गई हालांकि स्कोर 165 तक बना लिया था। लेकिन फिर भी मैच हार गई। इंग्लैंड ने यह लक्ष्य 6 विकेट और 3 गेंद रहते हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
जब फटाफट के 20 ओवर भी नहीं खेल पाए टीम इंडिया के धुरंधर
6 of 7
चौथी बार टीम इंडिया का बुरा हाल फ्रीडम सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ। पिछले साल 5 अक्टूबर को कटक में हुए सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 17.2 ओवर में सिर्फ 92 रन पर सिमट गई। टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए जबकि तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। अफ्रीकी टीम ने यह लक्ष्य 17 गेंद रहते हासिल कर लिया।
जब फटाफट के 20 ओवर भी नहीं खेल पाए टीम इंडिया के धुरंधर
7 of 7
आखिरी में नई घटना मंगलवार को श्रीलंका के हाथों पुणे में हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 18.5 ओवर में 101 रनों पर सिमट गया जवाब में श्रीलंका ने 12 गेंद रहते जीत हासिल की।