फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने चेहरा छुपाया तो किसी ने नजरें चुराई!

Mon, 18 Aug 2014 11:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
इंग्लैंड ने ओवल टेस्ट से पहले ही टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमा लिया था। भारत के पास ओवल में जीत हासिल कर सीरीज बराबर करने का मौका था, लेकिन मेजबान टीम ने यह मैच भी जीत कर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

किसी ने चेहरा छुपाया तो किसी ने नजरें चुराई!

2 of 10
5 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम 3 मैचों में भारत का प्रदर्शन तेजी से नीचे गिरा, परिणामस्वरूप भारत 1-3 से हार गया। ओवल में हार के बाद निराश टीम इंडिया।
विज्ञापन

किसी ने चेहरा छुपाया तो किसी ने नजरें चुराई!

3 of 10
यह सीरीज इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के लिए बेहद खास रही। उनके ही शानदार प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड न सिर्फ टेस्ट सीरीज में वापसी करने में सफल रहा बल्कि जीत भी हासिल की।

किसी ने चेहरा छुपाया तो किसी ने नजरें चुराई!

4 of 10
ओवल टेस्ट में भारत जब हार की कगार पर था तब भी भारतीय बल्‍लेबाजों ने गैरजिम्मेदाराना तरीके से रन लेने का प्रयास किया और रन आउट हो गए। भारत के 2 बल्‍लेबाज रन आउट हुए।
विज्ञापन

किसी ने चेहरा छुपाया तो किसी ने नजरें चुराई!

5 of 10
गौतम गंभीर ने लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में वापसी की थी लेकिन लगातार 4 पारियों में वह बेहम नाकाम रहे। 4 में से 3 पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।
विज्ञापन

किसी ने चेहरा छुपाया तो किसी ने नजरें चुराई!

6 of 10
इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में जोरदार वापसी की और भारत को 3-1 से हरा दिया। हालांकि पहले 2 मैचों के बाद मेजबान टीम 0-1 से पिछड़ रही थी और उसकी खूब आलोचना हो रही थी।
विज्ञापन

किसी ने चेहरा छुपाया तो किसी ने नजरें चुराई!

7 of 10
भारत के लिए यह सीरीज बेहद निराशाजनक‌ रहा। एक समय भारत जीत के बेहद करीब था लेकिन अंतिम 3 मैचों में सब कुछ बिगड़ गया। टीम की लगातार हार पर धोनी ने अगर दुनिया से नजर चुराने की कोशिश की तो किसी ने अपना चेहरा ही छिपा लिया।

किसी ने चेहरा छुपाया तो किसी ने नजरें चुराई!

8 of 10
भारत के तेज गेंदबाज वरुण आरोन को इंग्लैंड में अंतिम 2 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम इंडिया ने सीरीज में जिस तरह का खेल दिखाया उससे शायद उनके पास मुंह छिपाने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा था।

किसी ने चेहरा छुपाया तो किसी ने नजरें चुराई!

9 of 10
भारत का शीर्ष क्रम टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से नाकाम रहा। चेतेश्वर पुजारा, गंभीर के अलावा विराट कोहली किसी भी पारी में अर्धशतक नहीं लगा सके।
विज्ञापन

किसी ने चेहरा छुपाया तो किसी ने नजरें चुराई!

10 of 10
धोनी का बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन जारी है। ओवल में मिली हार विदेशी धरती पर धोनी की कप्तानी में 14वीं हार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें